माधुरी को सलमान ने दिखाई बिग बॉस 13 के घर की पहली झलक, इन गानों पर किया डांस

Salman Khans Bigg Boss 13 House Visit With Madhuri Dixit
माधुरी को सलमान ने दिखाई बिग बॉस 13 के घर की पहली झलक, इन गानों पर किया डांस
माधुरी को सलमान ने दिखाई बिग बॉस 13 के घर की पहली झलक, इन गानों पर किया डांस

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलीविजन रिएलिटी शो बिग बॉस का 13 वां सीजन शुरु होने वाला है। हर बार की तहर इस बार भी यह शो बहुत खास होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट के बारे में भी कई खुलासे हुए हैं, लेकिन फाइनल लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है। इस बार बिग बॉस के घर को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। क्योंकि शो के प्रोड्यूसर सलमान ने बिग बॉस के घर की लोकेशन चैंज कर दी है और उसे पहले से भी ज्यादा खूबसूरत बनाया है। घर की एक एक चीज आ​कर्षित करने वाली है। हालही में सलमान ने अपने खास गेस्ट के साथ बिग बॉस के घर का टूर किया है। 

दरअसल, सलमान ने माधुरी के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री की। उन्होंने माधुरी को घर की किचन के साथ अन्य जगहें भी दिखाईं। इस दौरान माधुरी ने भी अपने डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने का प्रमोशन किया। माधुरी का शो 28 सितम्बर को शुरु होने वाला है। यही कारण है कि बिग बॉस के घर में पहुंचने के बाद सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने डांस भी किया। यहां माधुरी और सलमान फिल्म साजन के गाने "देखा है पहली बार" पर थिरके। इसके बाद दोनों ने फिल्म बजरंगी भाईजान के गाने "आज की पार्टी मेरी तरफ से" पर भी डांस किया। शो का प्रोमो वीडियो बिग बॉस आफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया है। 

बताया जा रहा है कि बिग बॉस फिनाले की डेट को अभी से लॉक कर दिया गया है। 3 महीने तक चलने वाले इस शो का फिनाले 4 जनवरी 2020 को होगा। इस बार शो में देवोलीना भट्टाचार्जी, सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, मुग्धा गोडसे, कोयना मित्रा जैसे कंटेस्टेंट शामिल होने वाले हैं।

Created On :   28 Sep 2019 3:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story