इस​​ फिल्म में साथ काम कर सकते हैं ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन

इस​​ फिल्म में साथ काम कर सकते हैं ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन

​डिजीटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते हैं। खबर है कि फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली मशहूर कवि और लेखक साहिर लुधियानवी की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। जिसके चलते वे अभिषेक और ऐश्वर्या के नामों पर विचार कर रहे हैं। संजय ने इस ​फिल्म के लिए दोनों को अप्रोच भी किया है। 

यह फिल्म साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की लव स्टोरी है। इस फिल्म में अभिषेक साहिर का और ऐश्वर्या अमृता का किरदार निभा सकती हैं। साहिर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कवि और फिल्म लिरिस्ट थे। उनकी वजह से बॉलीवुड की कई फिल्मों ने सफलता प्राप्त की है। 

आपको बता दें कि एश्वर्या अभिषेक इसके ​पहले कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके पहले यह दोनो अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में नजर आने वाले थे। ​किन्हीं कारणों के चलते मेकर्स ने ही इस फिल्म को बनाने से मना कर दिया।  हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में हिंट दिए थे। उन्होंने कहा था, "आमतौर पर जब मेरे फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के घोषणा करने की बात आती है, तो मैं इसे अपने निर्देशकों और निर्माताओं के ऊपर छोड़ देती हूं। मैंने हाल ही में एक शानदार स्क्रिप्ट, आइडिया और कैरेक्टर को फाइनल किया है. तो मेकर्स को घोषणा करने दें"

फिल्मेकर संजय लीला भंसाली और ऐश्वर्या राय इसके पहले कई फिल्मों में भी साथ कर चुके हैं और जबरदस्त हिट फिल्में दे चुके हैं। वक्र फंर्ट की बात करे तो संजय लीला द्वारा आखिरी बार फिल्म पद्मावत निर्देशित की गई थी। यह फिल्म राजपूतों के शोर्य पर आधारित थी। वहीं ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई ​थी। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव व अनिल कपूर थे। 

Created On :   5 March 2019 4:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story