सपना की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ में एक की मौत

सपना की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ में एक की मौत

डिजिटल डेस्क, बेगूसराय। छठ पर्व बिहार का मुख्य पर्व माना जाता है। इस पर्व को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है, लेकिन इस त्यौहार के जश्न में बिहार राज्य में एक की मौत हो गई। वजह थी सपना चौधरी। आइए आपको बताते है कि पूरा मामला आखिर है क्या? दरअसल ब‍िहार के बेगूसराय में आयोजित छठ महोत्‍सव में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपना जलवा दिखाने पहुंचीं थी। इस दौरान कार्यक्रम में हंगामा हो गया और फैंस ने जमकर बवाल काटा। मामले को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। हंगामे में एक व्‍यक्‍त‍ि की मौत हो गई। 

 

बता दें कि बेगूसराय में सपना चौधरी का प्रोग्राम था। यहां 11वें भरौल छठ महोत्सव में सपना अपने ठुमके द‍िखाने वाली थीं। सपना के अलावा कलाकार सुदेश भोसले और हंस राज हंस भी यहां अपना कार्यक्रम प्रस्‍तुत करने आए थे। शाम शुरू हुए इस प्रोग्राम में सपना चौधरी की एक झलक पाने को फैंस बेताब थे। रात तकरीबन 12 बजे सपना चौधरी स्टेज पर पहुंचीं, तो दर्शकों हूट‍िंग करने लगे। इस दौरान फैंस सपना चौधरी को करीब से देखने के लिए स्टेज के करीब आए गए और इस दौरान हंगामा हो गया। फैंस एक दूसरे पर कुर्स‍ियां फेंकने लगे। मामले को संभालने में पुलिस ने बल प्रयोग कर दिया।

 

छठ महोत्‍सव में तकरीबन 50,000 लोग पहुंचे थे। अफरा-तफरी के बीच एक व्‍यक्‍ति की मौत हो गई और सपना चौधरी 2 गाने गाकर ही चली गईं। आयोजकों ने भी मौका देख कार्यक्रम को वहीं समाप्त कर दिया। बता दें एक द‍िन पहले सपना चौधरी ने एक वीड‍ियो शेयर किया था जिसमें वह कार में बैठी नजर आई थीं। प्लेन में बैठे-बैठे सपना ने आंख मारी थी। कैप्‍शन में सपना ने लिखा था कि वह बेगूसराय में कार्यक्रम के लिए आ रही हैं। 

Created On :   16 Nov 2018 6:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story