Valentines Day Special: अंखियों के तीर चलाने के बाद प्रिया ने चलाई किस गन

see Flying Kiss bullet by Priya Prakash in Oru Adaar Love Teaser
Valentines Day Special: अंखियों के तीर चलाने के बाद प्रिया ने चलाई किस गन
Valentines Day Special: अंखियों के तीर चलाने के बाद प्रिया ने चलाई किस गन

डिजिटल डेस्क, त्रिसूर। वैलेंटाइन वीक पर "नेशनल क्रश" बन चुकी साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म Oru Adaar Love का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में प्रिया पहले वीडियो से कहीं ज्यादा कातिलाना दिख रही हैं। इस टीजर में प्रिया नैनों का जादू तो चला ही रही हैं, साथ ही फ्लाइंग किस की गोली से घायल भी कर रही हैं। बता दें कि "ओरू अदार लव" से प्रिया फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं, ये फिल्म 3 मार्च 2018 को रिलीज होने जा रही है। ‘ओरु अदर लव’ के इस टीजर में प्रिया प्रकाश और रोशन अब्दुल रहूफ की केमेस्ट्री खूब जम रही है। कल शाम रिलीज ट्रेलर को लाखों लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर टीजर के आते ही लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

इस टीजर में दिखाया गया है कि क्लासरूम में आशिकी चल रही है, प्रिया अपने प्रेमी रौशन को फ्लाइंग किस देने के लिए एकदम नया तरीका अपनाती दिख रही हैं। अपने होंठो से दोनों अंगुलियों को किस कर किसी माउजर की तरह उसे लोड करती हैं और चला देती हैं हैंडगन अपन आशिक पर, इस नए वीडियो में उनका अंदाज और भी कातिलाना है। इसके साथ ही प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने ट्विटर पेज पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने फैंस को थैंक्स बोलने के साथ ही अपने सिग्नेचर स्टाइल में आंख मारती दिखती हैं। 

प्रिया प्रकाश वारियल ने अपने हीरो रौशन के साथ बीती रात लाइव भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोगों द्वारा देखा गया। बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद से 18 साल की प्रिया के अबतक इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बन चुके हैं। ये फिल्म खासतौर पर यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

प्रिया प्रकाश वारियर की बात करें तो वह एक बी.कॉम स्टूडेंट हैं और उन्हेंने कोच्ची लोकल फैशन शोज में रैंप वॉक भी किया है। प्रिया को डांसिंग और सिंगिंग का भी बेहद शौक है।इससे पहले वो तीन शॉर्ट फ़िल्में कर चुकी हैं और उन्हें एक्टिंग का शौक काफ़ी पहले से है।

प्रिया ने बताई सीन के पीछे की वजह

आंखों से विंक करने वाले सीन को लेकर प्रिया प्रकाश ने कहा कि हमारा पहले से ऐसा कोई तय नहीं था कि वीडियो में ऐसे ही करना है, यह तो निर्देशक ने कहा कि कुछ ऐसा करते हैं तो कर दिया, इक्तेफाक से एक ही टेक में वह सीन हो भी गया। तब हमें मालूम नहीं था कि यह सीन इतना ट्रेंड कर जाएगा। वीडियो के फनी तरीके से ट्रोल होने पर प्रिया ने कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है कि हमारे वीडियो को इतनी पॉपुलरिटी मिल रही है। मैंने भी सभी वीडियोज देखें  हैं।

पसंदीदा हीरो हैं शाहरुख

प्रिया प्रकाश को बॉलीवुड में सबसे ज्यादा शाहरुख खान पसंद हैं। इसके बाद वे रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा को पसंद करती हैं। प्रिया ने बताया कि "ये फ़िल्म मेरे लिए बहुत अच्छा चांस था और मैंने उसका ठीक से फ़ायदा उठाया। अब फ़िल्म आने के बाद यही लक और सपोर्ट चाहिए। प्रिया हर भाषा में काम करना चाहती हैं। बॉलीवुड में उन्हें संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की इच्छा है। इसके साथ ही वह दीपिका पादुकोण से मिलने की इच्छा रखती हैं।

प्रिया का वैलैंटाइन हैं रौशन

इस वैलेंटाइन्स डे के पर प्रिया का वीडियो वायरल होने के बाद कहना है कि फिलहाल उनका वैलेंटाइन रोशन अब्दुल रहूफ़ हैं। हालांकि असल ज़िंदगी में फिलहाल उनका कोई वैलेंटाइन नहीं है। उनके हिसाब से एक अच्छे लड़के में क्या क्वालिटी होनी चाहिए, जवाब मिला "लविंग, केयरिंग और सर्पोटिंग!" 18 साल की प्रिया क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ले चुकी हैं और अब म्यूज़िक की पढ़ाई भी कर रही हैं। 

 

Created On :   14 Feb 2018 4:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story