देखिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के मेट गाला लुक्स, थ्री डी गाउन ने लूटा फैंस का दिल

See the Met Gala looks of actress Deepika Padukone, every look is very special
देखिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के मेट गाला लुक्स, थ्री डी गाउन ने लूटा फैंस का दिल
मेट गाला लुक्स देखिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के मेट गाला लुक्स, थ्री डी गाउन ने लूटा फैंस का दिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मेट गाला दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट हैं, जिसकी शुरूआत 1948 में हुई थी। मेट गाला हर साल मई में आयोजित किया जाता है और इस साल भी इसका आयोजन 1 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया जा रहा है। मेट गाला एक थीम बेस्ड इवेंट हैं और हर साल इसकी थीम कुछ अलग ही रखी जा रही हैं। इस साल भी इसकी थीम 'कार्ल लेगरफील्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' रखी गई है। दुनिया भर के स्टार्स इस इवेंट का बेसब्री से इंतेजार करते हैं। वहीं इस साल मेट गाला में आलिया भट्ट भी डेब्यू करने वाली हैं।आलिया के सभी फैंस उनकी यह खबर सुनके काफी एक्साइटेड हो गए हैं। मेट गाला के इवेंट में आलिया से पहले भी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेज प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण डेब्यू कर चुकी हैं। दीपिका अपनी फिल्मों और अपने लुक्स के कारण हमेशा ही सुर्खियां में रहती हैं और उनका मेट गाला का लुक सबसे हटकर ही होता हैं जो सभी को पसंद आता हैं। आइए देखते हैं दीपिका के मेट गाला के लुक्स-

Deepika Padukone makes a STUNNING debut at 'Met Gala' in a sparkling dress  : Bollywood News - Bollywood Hungama

साल 2017 में प्रियंका संग दीपिका ने भी मेट गाला में डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने सफेद गाउन के साथ ईयरिंग्स और हेयर एक्सेसरीज से अपने लुक को पूरा किया था। 

Met Gala 2018: Behold The Glory Of Deepika Padukoneसाल 2018 में दीपिका ने रेड कलर के हाइ स्लिट गाउन में दिखी, एक साइड से ऑफ शोल्डर के साथ उनके गाउन को एक ड्रामेटिक अंदाज में डिजाइन किया गया था। दीपिका के इस गाउन को प्रबल गुरंग ने डिजाइन किया था।

मेट गाला 2019 में नज़र आई प्रियंका और दीपिका, अंडरवियर में नज़र आई लेडी  गागा - Sabkuchgyan

साल 2019 में दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर के 3डी गाउन के साथ स्टनिंग मेकअप और स्टाइलिश हेयरस्टाइल से अपना लुक पूरा किया था। 


 

Created On :   14 April 2023 12:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story