शहनाज गिल, टोनी कक्कड़ सांग कुर्ता पजामा में साथ नजर आएंगे

Shahnaz Gill, Tony Kakkar will be seen together in song kurta pajamas
शहनाज गिल, टोनी कक्कड़ सांग कुर्ता पजामा में साथ नजर आएंगे
शहनाज गिल, टोनी कक्कड़ सांग कुर्ता पजामा में साथ नजर आएंगे
हाईलाइट
  • शहनाज गिल
  • टोनी कक्कड़ सांग कुर्ता पजामा में साथ नजर आएंगे

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। बिग बॉस 13 की प्रसिद्ध प्रतियोगी शहनाज गिल, गायक टोनी कक्कड़ नये गाने कुर्ता पजामा में साथ नजर आएंगे।

टोनी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने आगामी ट्रैक का विवरण साझा किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया की वीडियो में शहनाज भी हिस्सा हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, कुर्ता पजामा, शहनाज गिल के साथ। 17 जुलाई को रिलीज होगी।

उन्होंने गाने का फस्र्ट लुक पोस्टर भी साझा किया, जिसमें शहनाज काले रंग के ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि टोनी एक फंकी ड्रेसअप में नजर आ रहे हैं।

राहुल शेट्टी ने कुर्ता पजामा सांग का निर्देशन किया है।

बता दें कि इससे पहले शहनाज गिल दर्शन रावल के म्यूजिकल सिंगल भुला दूंगा में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थीं।

Created On :   10 July 2020 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story