शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देने मन्नत के बाहर पहुंचे फैंस

Shahrukh khan fans outside mannat at midnight on the his birthday
शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देने मन्नत के बाहर पहुंचे फैंस
शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देने मन्नत के बाहर पहुंचे फैंस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह खान आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। शाहरुख खान का जन्मदिन हो, और फैंस अपने चहेते सितारे को मुबारकबाद देने ना पहुंचे, ऐसा कैसे हो सकता है। रात 12 बजे से पहले ही उनके घर मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। लोग अपने चहेते सितारे को जन्मदिन की बधाई देने के पहुंचे थे। ठीक 12 बजे शाहरुख ने भी घर की बालकनी पर आकर फैंस का अभिवादन किया। अपने फेवरेट एक्टर को देखते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। शाहरुख को देख फैंस की खुशी देखते ही बन रही थी, हर ओर से एक ही आवाज आ रही थी। शाहरुख..शाहरुख..शाहरुख।

Created On :   2 Nov 2018 5:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story