शाहरुख खान है फातिमा का पहला प्यार, गौरी खान के पता चलते ही खूब रोई थी

शाहरुख खान है फातिमा का पहला प्यार, गौरी खान के पता चलते ही खूब रोई थी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट कहे जाने वाले अभ‍िनेता आमिर खान की फ‍िल्‍म दंगल से बॉलीवुड डेब्‍यू करने वाली अभ‍िनेत्री फातिमा सना शेख शाहरुख खान की फैन हैं। हाल ही में फ‍िल्‍म ठग्‍स ऑफ हिन्दोस्तां नजर आईं फातिमा ने खुद बताया कि वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए किस कदर दीवानी हैं। बता दें कि किंग शाहरुख खान के दीवानों की दुनियाभर में कोई कमी नहीं है। हर उम्र की लड़कियां उनके लिए दीवानी हैं। शाहरुख खान लाखों लड़कियां के क्रश हैं तो न जाने कितनी लड़कियां के बचपन के प्‍यार। हाल ही में बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी उन्‍हें लेकर अपनी दीवानगी का खुलासा किया है। 

 

फातिमा सना शेख को बचपन में शाहरुख खान से बेहद प्‍यार था। फातिमा ने बताया कि वह चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शाहरुख खान के साथ फिल्म वन टू का फोर में काम कर रही थीं और तभी उन्‍हें पता चला कि शाहरुख शादीशुदा हैं। इसके बाद तो वो द‍िनभर रोती रहीं। आलम ये हो गया कि रो रोकर उनकी आंखें सूज गईं। अब कई साल बाद फातिमा सना शेख ने शाहरुख खान से अपने प्यार का इजहार किया है। फातिमा ने चीख-चीख कर कहा, "शाहरुख आई लव यू, मुझसे शादी नहीं कर सकते तो चलेगा, लेकिन एक फिल्म में साथ काम कर लो।" 

 

बता दें कि 26 साल की फातिमा 1997 में पहली बार इश्‍क फ‍िल्‍म में चाइल्‍ड आर्ट‍िस्‍ट के रूप में नजर आई थीं। उसके बाद उन्‍होंने चाची 420, बड़े दिलवाला में भी काम किया। फातिमा ह‍िंदी फ‍िल्‍मों के अलावा तेलुगू फ‍िल्‍मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

 

Created On :   16 Nov 2018 5:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story