शाहरुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन पर कुछ यूं लगा सितारों का जमावड़ा

Shahrukh Khans birthday celebration many stars gathered on alibagh farm house
शाहरुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन पर कुछ यूं लगा सितारों का जमावड़ा
शाहरुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन पर कुछ यूं लगा सितारों का जमावड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के "किंग ऑफ रोमांस" कहे जाने वाले शाहरुख खान का आज 52 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन को आज कुछ खास बनाने के लिए शाहरुख ने अलीबाग वाले फार्म हाउस को चुना है। बॉलीवुड का बड़े से बड़ा सितारा आज शाहरुख की बर्थडे पार्टी में पहुंचेगा। आज रात अलीबाग में शाहरुख के फार्म हाउस पर ग्रैंड जश्न मनाया जाने वाला है। शाहरुख की पत्नी और गौरी खान, बेटी सुहाना, बहन शहनाज बोट पर गेटवे ऑफ इंडिया का पास देखे गए। यहीं से सभी अलीबाग फार्म हॉउस के लिए रवाना हुए। इस पार्टी में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता, सुज़ैन खान और शानया कपूर भी शामिल हैं। पार्टी में करण जौहर, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कैटरीना कैफ, फराह खान के साथ शाहरुख की करीबी दोस्त काजल आनंद भी दिखाई देंगी। 

सीमा खान ने भी शाहरुख़ की पार्टी के दौरान की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वे गौरी खान, संजय कपूर की पत्नी महीप भी साथ हैं। ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन भी इस तस्वीर में नज़र आ रही हैं। आपको दिखाते हैं वो खूबसूरत तस्वीरें जिसमें सितारे जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। 

 
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। करण जौहर के साथ श्वेता बच्चन दिखाई दे रही हैं। पार्टी में कटरीना और आलिया भी जश्न के मूड में हैं। एक तस्वीर में शाहरुख़ के बेटे अबराम नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर में शाहरुख़ के हाथों में कैमरा दिख रहा है और करण जौहर पोज़ देते नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को भी आप देख सकते हैं। 

यह तस्वीर बॉलीवुड में स्टारडॉटर्स की गैंग को दर्शाती है। हमने आपको पहले भी इस गैंग की तस्वीरें दिखाई थीं। अब करण ने जो तस्वीर शेयर की है यह डायरेक्ट सेलिब्रेशन की है। इसमें आप शाहरुख़ की बेटी सुहाना, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और संजय कपूर की बेटी शहाना कपूर को सुजैन के साथ देख सकते हैं। 

शाहरुख़ और करण जौहर की दोस्त फराह खान इस मौके पर खास तौर पर मौजूद थीं। फराह के साथ करण ने तस्वीर साझा की है जिसमें दीपिका और आलिया भी मस्ती करती नज़र आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा भी शाहरुख की पार्टी में मौजूद हैं। 

Created On :   2 Nov 2017 8:37 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story