शाहरुख ने बोला "जावेद अख्तर मुंह पर फेंक गए थे इस गाने के लिरिक्स"

Shahrukh share a story with javed akhtar on his show ted talks india nayi soch
शाहरुख ने बोला "जावेद अख्तर मुंह पर फेंक गए थे इस गाने के लिरिक्स"
शाहरुख ने बोला "जावेद अख्तर मुंह पर फेंक गए थे इस गाने के लिरिक्स"

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों छोटे पर्दे पर ‘टेड टॉक्स इंडिया-नई सोच’ शो होस्ट कर रहे हैं। इसी शो पर वे अलग-अलग लोगों को आमंत्रित करते हैं और उनसे जिदंगी से जुड़ी कुछ बात करते हैं। इसी शो पर शाहरुख खान ने जाने-माने फिल्म लेखक जावेद अख्तर को भी बुलाया था। इसी दौरान शाहरुख ने एक किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर ने मुंह पर फेंक कर चले गए थे। 

 

 

शाहरुख की इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को जावेद अख्तर ने अपने अल्फाज दिए थे। शाहरुख ने शो के दौरान बताया कि ‘जावेद साहब को मैं तब से जानता हूं, जब से मैं मुंबई आया हूं। करीब 25 साल हो गए हैं। मैंने जावेद साहब से बहुत सारे खयालात सीखे हैं।’ लेकिन एक बार वे हमसे बहुत नाराज हो गए थे। उनको कुछ-कुछ होता है टाइटल ठीक नहीं लगा था।

 

[removed][removed]

 

शाहरुख ने बताया कि जावेद साहब ने कहा "अरे यार तुम ये लेलो। कुछ और देकर वे बोले। ‘अब तो मेरा दिल जागे न सोता है, क्या करूं हाय कुछ कुछ होता है? ये चाहिए तुम्हें? ये लो.. एक्चुली गुस्से में ही जावेद साहब ने उस गाने के वर्ड्स हम पर यू ही फेंक दिए थे। फिल्म रिलीज हुई तो वह गाना सुपरहिट हो गया। शाहरुख ने कहा जावेद साहब गुस्से में भी वर्ड्स फेंक देते हैं.. तो वो भी गोल्डन वर्ड्स बन जाते हैं। 

 

साल 1998 में आई फिल्म "कुछ कुछ होता है" बहुत ही लोकप्रिय फिल्म है। आज भी लोग इस फिल्म को बड़े इंटिरेस्ट से देखते हैं। इस फिल्म के सभी गाने हिट थे। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ काजोल और रानी मुखर्जी थीं।

Created On :   19 Dec 2017 10:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story