बच्ची संग सामूहिक दुष्कर्म देश के लिए शर्म की बात : ऋचा

Shame on the nation for misdemeanor gang rape: Richa
बच्ची संग सामूहिक दुष्कर्म देश के लिए शर्म की बात : ऋचा
बच्ची संग सामूहिक दुष्कर्म देश के लिए शर्म की बात : ऋचा
हाईलाइट
  • ऋचा ने ट्विटर पर इस घटना की निंदा की और सवाल किया कि हादसे का मुख्य आरोपी रिंकू साहू जमानत पर बाहर क्यों है?ऋचा ने ट्वीट किया
  • जमशेदपुर में दुष्ट रिंकू साहू ने अपने दरिंदे दोस्तों की मदद से तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद गला काटकर उसकी हत्या कर दी
  • जमशेदपुर में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या किए जाने की खबर पर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपना गुस
मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। जमशेदपुर में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या किए जाने की खबर पर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। ऋचा ने ट्विटर पर इस घटना की निंदा की और सवाल किया कि हादसे का मुख्य आरोपी रिंकू साहू जमानत पर बाहर क्यों है?


ऋचा ने ट्वीट किया, जमशेदपुर में दुष्ट रिंकू साहू ने अपने दरिंदे दोस्तों की मदद से तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद गला काटकर उसकी हत्या कर दी। उसकी मां एक पुलिस अफसर है, जिसकी वजह से वह जमानत पर रिहा हो गया है। अब यह मामला! देश के लिए बड़े शर्म की बात है! लानत है हमारे समाज पर!

टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अपनी मां के बगल में सो रही तीन साल की बच्ची का अपहरण 24 जुलाई को रिंकू साहू और उसके दो दोस्तों ने मिलकर किया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद वे बच्ची को लेकर स्टेशन के पास स्थित एक स्थान पर गए, जहां पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और सिर को धड़ से अलग कर दिया गया।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी कल ट्वीट कर इस घटना की निंदा की थी और दुष्कर्मियों को कड़ी से कड़ी सजा देने का आग्रह किया था।

--आईएएनएस

Created On :   3 Aug 2019 10:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story