शिबानी दांडेकर ने कराया टैटू, एक्स वाइफ अधुना भबानी ने दी ट्रोल्स को ब्लॉक करने की चेतावनी

Shibani Dandekar got tattoo done, ex-wife Adhuna Bhabani warns to block trolls
शिबानी दांडेकर ने कराया टैटू, एक्स वाइफ अधुना भबानी ने दी ट्रोल्स को ब्लॉक करने की चेतावनी
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की शादी शिबानी दांडेकर ने कराया टैटू, एक्स वाइफ अधुना भबानी ने दी ट्रोल्स को ब्लॉक करने की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया पर अभी भी लोग बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की तस्वीरों पर प्यार बरसातें नजर आ रहें है। बी-टाउन के सेलेब्स भी शादी की तस्वीरों को शएयर करपने में पीछे नहीं हैं। इन सब के बीच ट्रोल्स ने फरहान की एक्स वाइफ अधुना भबानी पर अटैक किया है। अधुना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट जारी कर सोशल मीडिया यूजर्स को कड़ी चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी फैलाने वालों को ब्लॉक करने तक की बात कह दी है। अधुना की पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कमेंट करते हुए कहा, “कोविड पॉजिटिव को छोड़कर मुझे उम्मीद है। लव यू बेब।" इसके अलावा नंदिता महतानी और मनीषा कोइराला ने भी कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोटिकॉन शेयर किए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adhuna (@iadhuna)

2016 में हुआ था तलाक
अधुना भबानी और फरहान अख्तर ने 2000 में शादी की थी जिसके 16 साल बाद 2016 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इस शादी से दोनों की दो बेटियां हैं, शाक्य और अकीरा। फरहान अख्तर ने चार साल तक डेट करने के बाद, 19 फरवरी, 2022 को शिबानी दांडेकर के साथ शादी की है। खंडाला स्थित फार्महाउस पर कपल ने लो की अफेयर में अपनी शादी होस्ट की था। फरहान और शिबानी की शादी में शाक्या और अकीरा भी शामिल हुए थे। दोनों की अपने पिता के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रही। 

शिबानी ने कराया खास टैटू 
शिबानी और फरहान की शादी से कई बेहतरीन तस्वीरें सामने आई थी, कपल की मेहंदी सेरेमनी कुछ अनोखी तस्वारों ने सूका दिल जीता था। अब शादी के बाद, शिबानी दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह टैटू फ्लॉट करते नजर आ रहीं हैं। अपनी बांह उन्होंने रोमन अंकों में - XXI-II-XXII जो उनकी शादी की तारीख है उसे अंकित कराया है।

Created On :   28 Feb 2022 10:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story