श्रद्धा कपूर ने किया हैशटैगलॉकडाउनजू पहल का समर्थन

Shraddha Kapoor supported the hashtaglockdownju initiative
श्रद्धा कपूर ने किया हैशटैगलॉकडाउनजू पहल का समर्थन
श्रद्धा कपूर ने किया हैशटैगलॉकडाउनजू पहल का समर्थन

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस) अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के जानवरों के प्रति प्यार और स्नेह के बारे में सभी जानते हैं। अब उन्होंने हैशटैगलॉकडाउनजू का समर्थन करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया पर पिंजरे में बंद जानवरों के नजरिए से चिड़ियाघर के बाहर की आजादी और जीवन के बारे में बताते हुए एक कविता साझा की है।

पोस्ट की शुरुआत में उन्होंने लिखा है, इस लॉकडाउन के दौरान हम में से बहुत से लोग चिंतित और बंदी का तरह महसूस कर रहे हैं। अपने परिवार, अपने घर और अपने पूरे जीवन के लिए बंद होने की कल्पना करें?

उन्होंने आगे लिखा, जानवरों में भी हमारी तरह ही भावनाएं होती हैं। वे अपने प्राकृतिक आवासों और प्रियजनों से अलग होने पर उदास हो जाते हैं। हम ये क्यों मान लेते हैं कि हमें उनकी स्वतंत्रता छीनने का अधिकार है?

Created On :   15 May 2020 9:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story