भाभी के वेलकम के लिए ननद ने रखी पार्टी, खूब नाचे रणवीर

sister ritika bawani organise a party for ranveer and deepika
भाभी के वेलकम के लिए ननद ने रखी पार्टी, खूब नाचे रणवीर
भाभी के वेलकम के लिए ननद ने रखी पार्टी, खूब नाचे रणवीर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने जा रहा हैं। इससे ठीक पहले दीपिका की ननंद और रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने अपनी भाभी के वेलकम के लिए एक शानदार पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस पार्टी में रणवीर-दीपिका ने जमकर डांस किया। गौरतलब है कि रणवीर-दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली में शादी की। 21 नवंबर को बेंगलुरू में पहला रिसेप्शन दिया गया। 

 

मुंबई रिसेप्शन से पहले रणवीर की बहन ने एक शानदार पार्टी दी। शनिवार रात मुंबई के ग्रैंड हयात में रखी गई इस पार्टी में रणवीर-दीपिका ने जमकर डांस-मस्ती की और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं। मौके के लिए रणवीर सिंह ने डिजाइनर मनीष अरोड़ा का आउटफिट चुना। तस्वीरें में दीपिका और रणवीर सिंह खुलकर नाचते दिखाई दे रहे हैं।


वेडिंग सेरेमनी से लेकर रिसेप्शन पार्टी में यूं तो रणवीर सिंह काफी एलिगेंट अवतार में दिखे, लेकिन इस पार्टी में रणवीर ने दिल खोलकर मस्ती की और रंग बिरेंगे आउटफिट में देखे गए। दीपिका का लहंगा और हेयरबैंड फूलों से सजा हुआ हैं। साथ ही दुपट्टे को दीपिका के सिर से ओढा हुआ हैं। फ्लोर पर सिर्फ रणवीर और दीपिका अपने ही अंदाज में धमाल मचाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सभी लोग उनके लिए तालिया बजा रहे हैं। शादी के बाद दीपिका की ये पहली तस्वीरे हैं जिनमें वो रणवीर के साथ इस तरह डांस फ्लोर पर धमाल मचाती दिखाई दे रही हैं।


बताते चलें कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने जा रहे हैं। इस रिसेप्सन में बॉलीवुड से लेकर कई अन्य फील्ड के दिग्गजों के शिरकत करने की उम्मीद की जा रही है। इस ग्रैंड रिसेप्शन को लेकर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी में से हैं। दीपिका-रणवीर की जोड़ी "राम-लीला गोलियों की रास लीला", "बाजीराव-मस्तानी" और "पद्मावत" जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Created On :   25 Nov 2018 9:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story