नाखून वाला कोबरा, 9 सौ करोड़ साल बाद मिली विलुप्त प्रजाति

टीम डिजिटल, खम्मम। ये दुनिया रहस्यों और अजब-गजब किस्सों से भरी पड़ी है। कई बार ये हमें अपने आस-पास ही मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ तेलंगाना के खम्मम जिले के रामपुर गांव में एक किसान के साथ। उसके घर ऐसा कोबरा मिला है, जिसकी प्रजाति 900 करोड़ साल पहले विलुप्त हो चुकी है। इस सांप के पैर भी हैं और नाखून भी जो शरीर के बीचों-बीच मौजूद है।
इस सांप की लंबाई करीब 6 फीट बताई गई है। किसान के परिवार ने वन विभाग को सूचना देकर उस सांप को पकड़वाया। सांप के पैर होने की खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन जब लोगों को ऐसे विचित्र जीव की खबर मिली तो देखने वालों का तांता लग गया।
विशेषज्ञों के अनुसार प्रारंभिक काल में सांपों के पैर हुआ करते थे। लेकिन अपने शिकार को पकड़ने के लिए उन्होंने रेंगना शुरू किया। ये ज्यादा आसान और एक से दूसरे स्थान पहुंचने का बेहतर तरीका उन्हें महसूस हुआ, जिसके बाद वे रेंग कर ही शिकार पकड़ने लगे और प्राकृतिक परिवर्तनों के साथ ही धीरे-धीरे उनके पैर समाप्त हो गए। अब ऐसा कोबरा मिलना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।
Created On :   27 Jun 2017 4:05 PM IST