अनोखे तरीके से डिजाइन किया सोनम कपूर ने अपने बेटे का कमरा, इस थीम को किया फॉलो, अंदर की तस्वीरें देखकर रह जाएंगे हैरान 

Sonam Kapoor designed her sons room in a unique way, followed this theme
अनोखे तरीके से डिजाइन किया सोनम कपूर ने अपने बेटे का कमरा, इस थीम को किया फॉलो, अंदर की तस्वीरें देखकर रह जाएंगे हैरान 
सोनम कपूर अनोखे तरीके से डिजाइन किया सोनम कपूर ने अपने बेटे का कमरा, इस थीम को किया फॉलो, अंदर की तस्वीरें देखकर रह जाएंगे हैरान 

डिजिटल डेस्क मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इसी साल 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। वे इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रहीं हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनन्द अहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। सोनम कपूर के बेटे वायु कुछ दिन बाद 3 महीने के होने वाले हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने अपने बेटे की नर्सरी की इनसाइड तसवीरें अपने इंस्ट्राग्राम हेंडल पर पोस्ट की हैं। सोनम कपूर ने अपने बेटे का कमरा बहुत ही खूबसूरती से सजाया है। उन्होंने हर एक चीज का ख्याल रखा है। 

इतनी लग्जूरियस है नर्सरी

सोनम कपूर ने अपने नन्हे बेटे को नर्सरी को खास तौर पर डिजाइन कराया है। उन्होंने बेटे की नर्सरी की तस्वीरें शेयर करते हुए उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने इसे तैयार करने में मदद की है। सोनम के बेटे की नर्सरी में आपको काफी सारा वुडेन फर्नीचर देखने को मिलेगा। बेबी वायु का रूम काफी पीसफुल वाइब्स दे रहा है, जहां किसी को भी सुकून फील हो सकता है। उसके कमरे के लिए उन्होंने व्हाइट औऱ ग्रे थीम रखा है। साथ ही प्रकृति की कई स्केच दीवारों पर बनवाया है।

 

नेचर से इंस्पायर्ड है थीम!

रूम में बड़ी सी पेंटिंग लगी हुई है, जो काफी कूल वाइब्स दे रही है। रूम में काफी सारा स्टोरेज स्पेस भी है और रॉकिंग चेयर भी रखी गई है। बेबी वायु के रूम को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिसमें बच्चे के रिलैक्स करने के साथ पैरेंट्स के आराम करने की भी स्पेस दी गई है। नेचुरल लाइट और फ्रेश एयर के लिए रूम में विंडो भी हैं। वायु के रूम में काफी सारे खिलौने भी रखे गए हैं, जिनसे वो खेल सकें। बेड पर कई अलग डिजाइन के क्यूट कुशन्स भी रखे हैं। लैंप से लेकर फोटो फ्रेम तक हर चीज परफेक्ट है।  

सोनम पोस्ट कर लिखा कैप्शन
सोनम कपूर ने बेटे वायु की नर्सरी की झलक दिखाते हुए एक लंबा नोट उन लोगों के लिए लिखा है, जिन्होंने इसे तैयार करने में मदद की है। सोनम ने लिखा- ये उन लोगों के लिए एप्रिसिएशन पोस्ट है, जिन्होंने मेरी मां की और मेरी बेबी बॉय के आने के लिए इसे तैयार करने में मदद की है। वायु की नर्सरी का डिजाइन, फर्नीचर, वॉलपेपर समेत रूम की हर चीज लजवाब है। सोनम के बेटे की नर्सरी आपको कितनी पसंद आई बताइए जरूर। 
 

Created On :   13 Nov 2022 7:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story