सोनम कपूर ने सफेद साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पिता अनिल कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट

Sonam Kapoor flaunts baby bump in a white sari, father Anil Kapoor reacted like this
सोनम कपूर ने सफेद साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पिता अनिल कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट
सोनम कपूर फोटोशूट सोनम कपूर ने सफेद साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पिता अनिल कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड स्टाइल आइकन सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति के आनंद आहूजा के साथ एक फोटो सीरीज शेयर करके इस बात की घोषना की थी। सोनम इस खुशी की खबर को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर खूब सीर्खिया बंटोर रही। फिलहाल सोनम ने एक और खास फोटोशूट से नई सीरीज का सेट शेयर किया है। सोनम का यह लुक इंस्टाग्राम पर आग लगा रहा है, उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहें हैं। बता दें कि, उनकी बहन रिया कपूर ने उन्हें एक पार्टी के लिए स्टाइल किया था।

ऐसा है सोनम का स्टाइल
लेटेस्ट तस्वीरों में सोनम ने पारंपरिक जूलरी के साथ क्रीम कलर की साड़ी पहनी है। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लॉन्ग नेक पीस, मैचिंग इयररिंग्स, चूड़ियों और जूती पहनी है। वहीं सोनम को अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। अपने फैंस के साथ इन खूबसूरत तस्वीरें को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, “कल रात @ abujani1 के जन्मदिन की शाम। @abujanisandeepkhosla और @ kapoor.sunita @rheakapoor @abhilashatd द्वारा स्टाइल किया गया।"

पिता ने किया रिएक्ट
सोनम के फोटो शेयर करने के तुरंत बाद ही उनके पिता अनिल कपूर ने कई दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्ट करते हुए ढ़ेर सारा प्यार बरसाते देखा गया। उनके पति आनंद आहूजा ने कमेंट किया, "रियल लाइफ पोट्रेट"। जिसके जवाब में सोनम ने कहा, "मिस यू"। एमी जैक्सन ने लिखा, "स्टनिंग"। 

 

कुछ दिनों पहले ही, सोनम और आनंद ने सोशल मीडिया पर काफी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए प्रग्नेंनसी की घोषणा की थी। कपल का यह अनोखे फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।


 

Created On :   4 April 2022 10:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story