सोनम कपूर को हुई ये गंभीर बीमारी, ट्वीट कर कहा 'यह बहुत डरावना है'

sonam kapoor tweeted about his bronchitis problem
सोनम कपूर को हुई ये गंभीर बीमारी, ट्वीट कर कहा 'यह बहुत डरावना है'
सोनम कपूर को हुई ये गंभीर बीमारी, ट्वीट कर कहा 'यह बहुत डरावना है'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। दरअसल, सोनम को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, डॉक्टरों के अनुसार उन्हें ब्रोंकाइटिस हो गया है। सोनम कपूर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "इससे पहले मुझे जिंदगी में कभी सांस लेने में दिक्कत नहीं हुई। अभी कुछ समय से मुझे सांस लेने परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, और मुझे ब्रोंकाइटिस हो गया है। यह बहुत डरावना है।"

बता दें कि सोनम ने रिचा चड्ढा के एक पोस्ट को रीट्वीट किया जिसमें रिचा ने लिखा थी कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है, मुंबई के ऊपर धुंध दिख रही है? पिछले कुछ दिनों से मुझे सांस लेने में परेशानी हो रही है। ऐसा लग रहा है कि हम पाउडर खा रहे हैं।"


 
क्या है ब्रोंकाइटिस की बीमारी


ब्रोंकाइटिस सांस से जुड़ी एक बीमारी है, इस बीमारी में नाक और फेफड़ों के बीच हवा के लिए जो स्थान है उसमें सूजन आ जाती  है। ब्रोंकाइटिस के मुख्यत: दो रुप होते हैं। पहला एक्यूट जो एक दिन या 3 हफ्ते तक बना रह सकता है। दूसरा क्रोनिक, जिसमें यह समस्या एक से दो वर्षों तक बनी रह सकती है। सामान्य तौर पर इसे छाती की सर्दी भी कहते हैं।

 

सोनम कपूर जल्द ही "वीरे दी वेडिंग" फिल्में में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल 18 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है। यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है। रिया कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। हाल ही में फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया है। 

करीना ने भेजा सोनम को गिफ्ट

बता दें कि करीना कपूर और सोनम कपूर दोनों अच्छी दोस्त हैं। इन दिनों सोनम कपूर बीमार हैं, तो करीना ने उनके लिए एक खास गिफ्ट भिजवाया है। करीना ने एक ह्यूमिडिफायर सोनम के लिए भिजवाया है। यह ह्यूमिडिफायर आस-पास की हवा को शुद्ध करने का काम करता है। अब जरा सोचिए कि सोनम की तबीयत खराब होते ही करीना ने कैसे फिक्रमंद होते हुए उनके लिए तुरंत गिफ्ट भिजवा दिया। वहीं सोनम भी करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हैं। 

Created On :   2 Nov 2017 4:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story