अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल बनेंगे सोनू सूद

Sonu Sood to be Grand Marshal in Independence Day Parade in America
अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल बनेंगे सोनू सूद
अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल बनेंगे सोनू सूद
एडिसन (न्यूजर्सी), 9 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सूद को न्यूजर्सी में होने वाले भारतीय स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन परेड में ग्रैंड मार्शल बनने का निमंत्रण मिला है।

परेड की शुरुआत यहां इस्लिन (न्यूजर्सी) में 11 अगस्त से होगी। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) द्वारा किया जाएगा, जो एक गैर-लाभकारी संगठन है।

इसे लेकर सोनू ने बताया, न्यूजर्सी परेड के लिए ग्रैंड मार्शल बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं। यह सम्मानित कार्यक्रमों में से एक है, वहीं जब आप वहां सालों से रह रहे भारतीयों से मिलते हैं, तो काफी अच्छा लगता है।

अभिनेता ने आगे कहा, लोग न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कई पड़ोसी राज्यों से आते हैं। सभी शीर्ष ब्यूरोक्रेट, मंत्री, मेयर्स सभी वहां उपस्थित रहते हैं और आपने जो किया है, उसके लिए आपका सम्मान करते हैं। यह गर्व करने वाली बात है।

--आईएएनएस

Created On :   9 Aug 2019 2:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story