साउथ एक्ट्रेस प्रनिथा सुभाष को मिला गोल्डन वीजा, जानिए इस विशेष सुविधा के बारे में

South actress Pranitha Subhash got golden visa, know about this special facility
साउथ एक्ट्रेस प्रनिथा सुभाष को मिला गोल्डन वीजा, जानिए इस विशेष सुविधा के बारे में
विशेष सम्मान साउथ एक्ट्रेस प्रनिथा सुभाष को मिला गोल्डन वीजा, जानिए इस विशेष सुविधा के बारे में

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ ऐक्ट्रेस प्रनिथा सुभाष को हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की तरफ से गोल्डन वीजा मिला है। खुद प्रनिथा ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। प्रनिथा ने अपने ट्वीटर के माध्यम से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा "यूएई (UAE) से गोल्डन वीजा (Golden Visa) मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

गोल्डेन वीजा प्राप्त करने के बाद प्रनिथा 10 साल तक यूएई में रह सकती हैं। उन्हें यूएई की यात्रा करने के लिए बार-बार वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। गोल्डन वीजा को लेकर कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि, आखिर ये गोल्डेन वीजा क्या होता है और इसे कैसे हासिल किया जाता है? 

म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा

किस वजह से दिया जाता है गोल्डन वीजा 
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 2019 में लॉन्ग टर्म रेजिडेंट वीजा के लिए नया सिस्टम लागू किया था। यह वीजा मिलने से विदेशी यूएई में रहकर काम और पढ़ाई कर सकते हैं। इस नियम की मदद से विदेशी नागरिक संयुक्त अरब अमीरात में रहकर 100 फीसदी अपने स्वामित्व में कारोबार कर सकेंगे। संयुक्त अरब अमीरात ने विदेशियों को लुभाने के लिए यह नियम बनाया है। खास कर यह नियम दुबई को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जहां कोरोना वायरस संकट के चलते सैलानियों की आवाजाही में कमी देखी जा रही थी। गोल्डन वीजा के जरिये लोगों को यूएई में लंबे समय तक रहने की इजाज़त मिलती है। 

हालांकि, यूएई गोल्डेन वीजा देने वाला अकेला देश नहीं है। इसके अलावा पुर्तगाल, स्पेन और ग्रीस जैसे कई देश कुछ खास लोगों को गोल्डेन वीजा जारी करता है।

लॉक अप में पूर्व पति और अभिनेता करण मेहरा की एंट्री पर निशा रावल ने किया रिएक्ट

भारत में किस किसको मिल चुका है गोल्डन वीजा
यूएई सरकार द्वारा 2019 से अबतक कई विदेशियों के लिए दीर्घकालिक निवास वीजा के रूप में गोल्डन वीजा को पेश किया जा चुका है। यू.ए.ई. गोल्डन वीजा, संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है। भारत से बॉलीवुड के बादशाह  शाहरूख खान पहले भारतीय सेलिब्रिटी थे जिन्हें प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया था। इसके अलावा संजय दत्त, सुनील शेट्टी, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, सानिया मिर्जा, काजल अग्रवाल, अमला पॉल, राय लक्ष्मी, त्रिषा, उपासना कोनिडेला जैसे कई सितारों को यह सम्मान प्राप्त हो चुका है।

Created On :   22 Feb 2022 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story