स्टेट ऑफ सीज : 26/11 में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया : अर्जन बाजवा

State of Seas: I gave my best in 26/11: Arjan Bajwa
स्टेट ऑफ सीज : 26/11 में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया : अर्जन बाजवा
स्टेट ऑफ सीज : 26/11 में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया : अर्जन बाजवा
हाईलाइट
  • स्टेट ऑफ सीज : 26/11 में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया : अर्जन बाजवा

मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जन बाजवा का कहना है कि वेब सीरीज स्टेट ऑफ सीज : 26/11 में उन्होंने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेस दिया है, क्योंकि इस दौरान उन्होंने काफी कुछ सीखा और काफी कुछ भूल भी गए।

स्टेट ऑफ सीज : 26/11 में अर्जन, अर्जुन बिजलानी और विवेक दहिया के साथ एनएसजी कमांडो के किरदार में नजर आएंगे। यह सीरीज संदीप उन्नीथन की किताब ब्लैक टॉरनैडो : द थ्री सीज्स ऑफ मुंबई 26/11 पर आधारित है।

इस बारे में अर्जन ने कहा, बिना कष्ट के फल नहीं मिलता। प्रशिक्षण काफी विस्तृत था और सारा कुछ परफेक्शन का खेल था। लड़ाई के मैदान में लोगों के दिमाग में क्या चल रहा होता है, इस बारे में आप कुछ नहीं जानते। जब मैं भूमिका निभा रहा था, तब मैं उस भावना और दबाव को महसूस कर पा रहा था।

Created On :   9 March 2020 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story