PETA कैम्पेन के लिए सनी लियोनी ने पति डेनियल संग कराया न्यूड फोटोशूट

PETA कैम्पेन के लिए सनी लियोनी ने पति डेनियल संग कराया न्यूड फोटोशूट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल कही जाने वाली सनी लियोनी ने अपने पति के साथ एक न्यूड फोटोशूट कराया है। सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने ये फोटोशूट जानवरों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था ‘पेटा’ यानी पीपल ऑफ द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल के लिए कराया है। सनी लियोनी को जानवरों से बहुत प्यार है, वह लंबे समय से पेटा से जुड़ी हुईं हैं। सनी लियोनी अक्सर ही पति डेनियल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। 


सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की इन न्यूड फोटोज ने तहलका मचा दिया है। बता दें कि सनी ने ये फोटोशूट "एनिमल फ्री फैशन" कैंपेन के लिए कराया है। यह कैंपेन फैशन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जानवरों की खाल के खिलाफ है। तस्वीरों में सनी लियोनी और डेनियल न्यूड नजर आ रहे हैं, सनी ने डेनियल को पीछे से पकड़ हुआ है। तस्वीर में डेनियल के शरीर पर टैटू साफ देखे जा सकते हैं। इस कैंपेन के अनुसार कहा जा रहा है कि अपनी त्वचा के साथ आराम से रहें और जानवरों को भी ऐसा ही करने दें।

सनी लियोनी ने इस कैंपन के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ""हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जिसमें शाकाहारी सामग्री और सभी के लिए विकल्पों में ऐसी अद्भुत प्रगति हुई है। किसी को भी किसी भी रूप में क्रूरता का पक्ष नहीं लेना चाहिए। जानवरों को साथ दुर्रव्यवहार करने के बजाय हमारे पास कई विकल्प हैं।""

 

सनी लियोनी के पति डेनियल वीवर ने भी कहा कि ""हमें जानवरों के लिए अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए और यह भी समझना चाहिए कि बिना जानवरों के हम भी धरती पर नहीं पाएंगे। हमें साथ में शांति से रहना चाहिए और एक दूसरे की इज्जत करनी चाहिए।"" 

 

बता दें कि पेटा जानवरों की रक्षा से जुड़ी ऐसी संस्था है जो जिससे बॉलीवुड के सेलिब्रेटी ऐश्वर्या राय, शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, जॉन अब्राहम, लारा दत्ता, आर. माधवन और कई अन्य सितारे जुड़ चुके हैं। सोशल मीडिया ट्विटर पर PETA का ऑफिशियल एकाउंट भी है। पेटा इंडिया ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि "शानदार खूबसूरती सनी लियोनी और डेनियल वीबर, नजर आ रहे हैं पेटा के कैंपेन में जो एनिमल फ्री फैशन के लिए है।" बीते दिनों ही सनी लियोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था जिसमें सनी लियोनी अपनी टीम द्वारा दिखाए गए एक नकली सांप से बुरी तरह डर जाती हैं।  

Created On :   29 Nov 2017 2:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story