Birthday Special : सुशांत सिंह राजपूत आज मनाएंगे अपना 33वां जन्मदिन।

Sushant Singh Rajput will celebrate his 33rd birthday today
Birthday Special : सुशांत सिंह राजपूत आज मनाएंगे अपना 33वां जन्मदिन।
Birthday Special : सुशांत सिंह राजपूत आज मनाएंगे अपना 33वां जन्मदिन।

डिजिटल डेस्क,मुबंई। Happy Birthday सुशांत, टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगे। सुशांत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। सुशांत सिंह पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। उन्होंने AIEEE एग्जाम में भारत में 7वां रैंक हासिल की थी। एक्टिंग से बेहद लगाव होने की वजह से सुशांत ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के फॉर्थ ईयर में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। सुशांत कारों के शौकीन हैं। उनके पास रेंज रोवर एसयूवी, BMW K 1300 R motorcycle और Maserati है। 

सुशांत ने सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2009 में जी टीवी पर आने वाले फेमस टीवी सीरियल "पवित्र रिश्ता" से की थी। साल 2011 तक सुशांत ने इस सीरियल में काम किया। सुशांत ने साल 2013 में बॉलीवुड में अभिषेक कपूर की फिल्म "काइ पो चे" से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अभी तक "शुद्ध देसी रोमांस", "डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी", "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी", "राब्ता" और केदारनाथ जैसी फिल्में की है।

सुशांत अपने शुरुआती दिनों में शामक दावर के एकेडमी में डांस भी सीखते थे। पवित्र रिश्ता में अर्चना का किरदार निभाने वाली अकिंता लोखड़े से सुशांत का काफी दिनों तक अफेयर चला, लेकिन बाद में ये अलग भी हो गए। फिल्म "राब्ता" की शूटिंग के दौरान उनका और कृति सैनन का अफेयर शुरू हुआ था। दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन खबरों के मुताबिक, दोनों अब साथ नहीं हैं।

सुशांत की फिल्म "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी", ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी, इसमें इन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की रियल लाइफ पर आधारिक बायोपिक की थी। जल्द ही सुशांत फिल्म सोन चिड़िया में डकैत के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म 8 फरवरी को रिलीज होगी। जिसका ट्रेलर भी आ चुका है। इनकी सफलता के चलते इन्हें 12 फिल्में ऑफर हुई हैं। इसके बारे में खुद सुशांत ने खुलासा किया था।  

 

 

Created On :   21 Jan 2019 5:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story