मनोरंजन की दुनिया में सुशांत के सफर ने कई लोगों को प्रेरित किया : मोदी

Sushants journey in the world of entertainment has inspired many: Modi
मनोरंजन की दुनिया में सुशांत के सफर ने कई लोगों को प्रेरित किया : मोदी
मनोरंजन की दुनिया में सुशांत के सफर ने कई लोगों को प्रेरित किया : मोदी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि एक शानदार अभिनेता बहुत जल्द रुखसत कर गए। उन्होंेने कहा कि मनोरंजन की दुनिया में उनकी कामयाबी ने कई लोगों को प्रेरित किया।

मोदी ने ट्वीट किया, सुशांत सिंह राजपूत .. एक शानदार युवा अभिनेता बहुत जल्द चले गए। उन्होंने टीवी पर और फिल्मों में शानदार काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनकी कामयाबी ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह अपने पीछे कई यादगार काम को छोड़ गए हैं। उनके निधन से स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशसंकों के साथ हैं। ओम शांति।

सुशांत का शव मुंबई के बांद्रा में रविवार सुबह उनके आवास पर लटका पाया गया। 34 वर्षीय अभिनेता बिहार के रहने वाले थे।

Created On :   14 Jun 2020 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story