तापसी को है अपने कर्ली बालों से परेशानी
By - IANS News |24 Oct 2020 9:31 AM GMT
तापसी को है अपने कर्ली बालों से परेशानी
हाईलाइट
- तापसी को है अपने कर्ली बालों से परेशानी
मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू को अपने आने वाली फिल्म के लिए सीधे बाल चाहिए होंगे। ऐसे में अभिनेत्री अपने कर्ली (घुंघराले) बालों को लेकर परेशान हैं।
तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर कर्ली हेयर को एक समस्या बताया। अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीर में वह पफ्फी फेस बनाए हुई हैं।
उन्होंने लिखा, हसीन दिलरुबा का आखिरी दिन, और ये रहा मेरा चेहरा..शूटिंग के लिए हर दिन बालों का करवाना पड़ता था स्ट्रेट।
हैशटैग कर्ली हेयर ईश्यू, हैशटैग लुकचेंज और स्ट्रेसफुल स्ट्रेट।
अभिनेत्री को इस फिल्म के अलावा, फिल्म रश्मि पॉकेट, और शबाश मिट्ठू में नजर आएंगी।
एवाईवी/एसजीके
Created On :   24 Oct 2020 3:01 PM GMT
Tags
Next Story