तैमूर ने मामू रणबीर कपूर के साथ मनाया Christmas, काला चश्मा पहन किया डांस

taimur ali khan celebrate his first christmas with mama ranbir kapoor
तैमूर ने मामू रणबीर कपूर के साथ मनाया Christmas, काला चश्मा पहन किया डांस
तैमूर ने मामू रणबीर कपूर के साथ मनाया Christmas, काला चश्मा पहन किया डांस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सैफ अली खान के सबसे छोटे बेटे तैमूर अली खान इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में तैमूर का बर्थडे भी था। जिसमें उनको मम्मी करीना और पापा सैफ की तरफ से जंगल गिफ्ट भी मिला था। तैमूर इन दिनों पटौडी खानदान और कपूर खानदान के लिए खिलौना बने हुए हैं। हर कोई उन्हें गोद में लेकर फोटो खिंचवा रहा है। तैमूर इन दिनों जिस पार्टी में जाते हैं। वहां तैमूर ही चर्चा का विषय बन जाते हैं। गेस्ट से लेकर मीडिया हर किसी का अटेंशन तैमूर ही ले जाते है और ले भी क्यों न जाए, तैमूर हैं ही इतने क्यूट। 

बीते दिन क्रिसमस पर तैमूर पहली बार अपने पैरों पर खड़े दिखाई दिए। तैमूर के वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। मम्मी करीना ने इंस्टाग्राम पर इन फोटोज को शेयर किया है। इस वीडियो में तैमूर प्यारी सी हलचल करते दिखाई दे रहे हैं।

क्रिसमस पर करीना के द्वारा शेयर की तैमूर की वीडियो और फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में तैमूर काला चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। 

तैमूर वीडियों खूब शौक से चश्मा पहनते हैं और क्यूट सी स्माइल देते हैं। इस वीडियो में तैमूर ने ग्रीन कलर की टीशर्ट और जींस पहनी है। करीना कपूर के द्वारा शेयर की फोटो में करीना कपूर की पूरी फैमिली दिखाई दे रही है। फोटो में बबीता, रणधीर कपूर, करीश्मा कपूर और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। फोटो में तैमूर मामा रणबीर कपूर की गोद में बैठे हैं।

तैमूर के जन्मदिन पर भी कई फोटोज सोशल मीडिया में करीना और करिश्मा के अकाउंट से पोस्ट हुए थे। जिनमें तैमूर बहुत क्यूट लग रहे थे। एक वीडियो में तैमूर ने काला चश्मा पहन रखा है, तो दूसरे में वह डांस करते दिखाई दे रहे हैं। कपूर खानदान के क्रिसमश बैश की इनसाइड तस्वीरें सामने आ चुकी है। फोटोज में मामा-भांजे की क्यूट केमिस्ट्री भी साफ नजर आ रही है।

कपूर खानदान हर साल क्रिसमस का जश्न साथ मनाता है, जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल होते हैं। इस साल सैफ-करीना, रणबीर कपूर, ऋषि-नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, कृष्णा राज कपूर, रीमा जैन, अदार जैन, अरमान जैन समेत अन्य फैमिली मेंबर्स पार्टी में शामिल हुए।

Created On :   26 Dec 2017 10:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story