न्यू ईयर मना कर मॉम करीना संग लौटे तैमूर

Taimur ali khan returns with mom kareena after a log vacation
न्यू ईयर मना कर मॉम करीना संग लौटे तैमूर
न्यू ईयर मना कर मॉम करीना संग लौटे तैमूर

डिजिटल डेस्क, मुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान मॉम करीना के साथ अपनी छुट्टीयां एन्जॉय कर मुबंई वापस आ चुके हैं। बता दें कि बॉलीवुड के क्यूट और चार्मिंग तैमूर अली खान इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा चर्चित स्टारकिड हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें  वायरल होती रहती हैं। मीडिया भी उनकी एक झलक को कैमरे में कैद करने के लिए क्रेजी नजर आती है। 

एयरपोर्ट पर तैमूर रेड कलर के ट्रेक सूट में नजर आये जिसके साथ उन्होंने व्हाइट शूज पहने हुए थे। तैमूर अपनी मां की तरह ही काफी स्टाइलिस लग रहे थे। तो वहीं करीना ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। अपने इस आउटफिट के साथ करीना ने ब्राउन कलर की जैकेट के साथ ब्लैक सनग्लास और ब्लैक बूट्स पहने हुए थे। जिसमें हमेशा की तरह करीना कपूर बेहद कूल और स्टाइलिश लग रहीं थी। 

इसके पहले भी सैफ अली खान और करीना कपूर ने तैमूर अली खान का बर्थडे स्विटजरलैंड में सेलिब्रेट किया था। वहीं से ये सभी पेरिस के लिए रवाना हो गए थे। जहां पर पूरे खान परिवार ने अपना न्यू ईयर मनाया। पेरिस से सैफ अली खान, करीना और छोटे नवाब तैमूर अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं थी। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें जिसमें तैमूर करीना के साथ शूटिंग सेट पर पहुंचे थे। यहां वो मुर्गी के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। तैमूर की मस्ती को देख उनकी नैनी उनका वीडियो बनाती नजर आईं। अपनी क्यूट फोटोज के चलते तैमूर हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। तैमूर क्यूट होने के साथ ही काफी होनहार भी हैं।अक्सर करीना और तैमूर को साथ में देखा जाता है। बता दें, कि मां- बेटे दोनों स्पेशल बॉडिंग शेयर करते हैं।  


 

Created On :   13 Jan 2019 9:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story