तानाजी.. 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Tanaji .. Joined 200 million club
तानाजी.. 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
तानाजी.. 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
हाईलाइट
  • तानाजी.. 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता अजय देवगन की फिल्म तानाजी : द अनसंग वॉरियर 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

फिल्म में अजय की पत्नी और अभिनेत्री काजोल भी हैं। काजोल ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर इसे लेकर अपने रोमांच को बयां किया और दर्शकों के निरंतर प्यार व समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

काजोल ने लिखा, 200 करोड़ के लिए आप सभी का धन्यवाद..तालियां बजाते हुए अब मुझे 250 करोड़ का इंतजार है। लोगों के इस हद तक प्यार के लिए उनकी आभारी हूं।

अजय ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, आपके प्यार के साथ गौरव की ओर अग्रसर! तानाजी : द अनसंग वॉरियर को साल 2020 का ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए आपका धन्यवाद। तानाजी ने भारत को एकजुट किया।

व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श ने शनिवार की सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, हैशटैगतान्हाजी ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और स्क्रीन/शो में कमी और साथ ही दो मुख्य फिल्मों के बाजार में आने के बावजूद यह थकने का नाम नहीं ले रही है..कमाई करती ही जा रही है..आज (शनिवार)..यह अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरेगी..(तीसरे सप्ताह) शुक्रवार को फिल्म ने 5.38 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर इसने भारत में अब तक 202.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Created On :   25 Jan 2020 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story