क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बताई रिश्ते की पूरी सच्चाई

The actress broke her silence about the relationship with cricketer Rituraj Gaikwad
क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बताई रिश्ते की पूरी सच्चाई
ऋतुराज गायकवाड़ अफेयर क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बताई रिश्ते की पूरी सच्चाई

डिजिटल डेस्क मुंबई। बीते दिनों क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की तरफ से 1 ओवर में 7 छक्के मार कर इतिहास रचा था जिसके बाद से उनकी चर्चा हर जगह हो रही हैं। वहीं एक बार फिर क्रिकेटर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। खबरें आ रही हैं कि ऋतुराज गायकवाड़ मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस सयाली संजीव को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर बात एक कंमेट से शुरू हुई जिसके बाद से दोनों के अफेयरस की चर्चा तेज हो गई है। वहीं अब मराठी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सायली ने दोनों के रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ दी हैं। उन्होंने बताया की दोनों के रिश्ते की सच्चाई क्या है। 

ऋतुराज के साथ रिलेशनशिप में सायली?
बता दें कि, क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने कुछ सालों पहले मराठी फिल्म "हर हर महादेव" की एक्ट्रेस सायली संजीव की पोस्ट पर कमेंट किया था। जिसके बाद से दोनों के अफेयरस की चर्चाएं तेज हो गई थी। वहीं दोनों ने इसके बारे में कोई बात नहीं की थी जिसके बाद लोग दोनों के रिलेशनशिप को सही समझने लगे। अब कई सालों बाद एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए रिश्ते का सच्चाई बताई दी है। 

बताया रिश्ते का सच
एक मीडिया चैनल से बातचीत को दौरान सयाली ने कहा है कि, "ऐसा कुछ भी नहीं है। इन अफवाहों की वजह से हमारी दोस्ती भी खराब हो गई है। हम एक-दूसरे से दोस्त की तरह बात नहीं कर सकते। कुछ था ही नहीं। मुझे पता भी नहीं क्यों जोड़ा जा रहा है हमको।” आगे एक्ट्रेस ने कहा, "वो अच्छे प्लेयर हैं। शुरुआत में हमने इस बारे में बात भी की थी। शुरुआत में हमने इन अफवाहों को नजरअंदाज किया। हमने कहा, "छोड़ ना अफवाहें हैं।" हमने हमेशा सोचा कि जब सच्चाई बाहर आ जाएगी तो सबको पता चल ही जाएगा। शायद जब हम अपने पार्टनर्स से शादी कर लेंगे तब लोगों को पता लगेगा। लेकिन अगर डेढ़ साल के बाद भी अफवाहें फैल रही हैं तो आपके ऊपर इसका असर पड़ने लगता है। बाद में हमें लगने लगा था बस करो यार। 

 
किसी को डेट नहीं कर रहीं सयाली
सायली संजीव ने बताया कि इस समय वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं। हालांकि ऐसी अफवाहों की वजह से किसी के भी पार्टनर संग उनके रिश्ते पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा, "इसकी वजह से घर पर स्ट्रेस बन जाता है। आज अगर मुझे उनके काम पर कुछ कहना हो या उन्हें बधाई देनी हो तो मैं नहीं कर सकती। यहां तक कि वो भी मेरे काम के बारे में कुछ नहीं कह सकते।"
 

 

Created On :   4 Dec 2022 12:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story