फिर एक साथ नजर आई 'पार्टनर' की पसंदीदा जोड़ी, अवॉर्ड शो के दौरान लगाए जोरदार ठुमके 

The favorite pair of Partner appeared together again, danced vigorously during the award show
फिर एक साथ नजर आई 'पार्टनर' की पसंदीदा जोड़ी, अवॉर्ड शो के दौरान लगाए जोरदार ठुमके 
फिल्मफेयर अवॉर्ड फिर एक साथ नजर आई 'पार्टनर' की पसंदीदा जोड़ी, अवॉर्ड शो के दौरान लगाए जोरदार ठुमके 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्मफेयर अवॉर्ड भारत के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में से एक हैं। इसकी शुरूआत साल 1954 में की गई थी। हाल ही में, 27 अप्रैल को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया था। इस इवेंट में बॉलीवुड के जाने-माने सेलेब्स नजर आए। इस अवॉर्ड शो की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमे सलमान खान और गोविंदा एक साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इन दोनों स्टार्स ने एक साथ साल 2007 में आई फिल्म पार्टनर में काम किया था। अब दोनो 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में इसी फिल्म के गाने पर थिरकते नजर आए। इन दोनों के साथ में डांस की वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं और कई फैंस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए पार्टनर 2 को लाने की बात भी कही हैं।

सलमान और गोविंदा ने एक साथ किया डांस

68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पर बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स सलमान खान और गोविंदा अपनी फिल्म पार्टनर के गाने ''डू यू वाना पार्टनर'' पर एक साथ डांस करते नजर आए। जहां सल्लू ब्लू सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं वहीं गोविंदा भी सिमरी ऑल ब्लैक कॉस्ट्यूम पहन कर काफी जच रहे है। दोनों की डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और कई सारे फैंस उनकी वीडियो पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया है, ''समय कैसे बीत गया, इनकी फिल्म इनकी परफॉर्मेंस सब अच्छे से याद हैं।'' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, ''हमें पार्टनर 2 चाहिए।'' 

पार्टनर में साथ किया था काम

साल 2007 में आई फिल्म पार्टनर में गोविंदा और सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। जिसमें इन दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। इन दोनों स्टार्स के साथ इस फिल्म में कटरीना कैफ और लारा दत्ता ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब इन दोनों के डांस की वीडियो को देखने के बाद फैंस की पुरानी यादें ताजा हो रही हैं। 

सलमान खान ने मनीष और आयुष्मान संग होस्ट किया शो

27 अप्रैल को आयोजित 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में सलमान खान, मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना के साथ शो को होस्ट करते नजर आए। इस अवॉर्ड शो में जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल और जैकलीन फर्नांडिस ने परफॉर्म किया हैं। 

गंगूबाई बनी बेस्ट फिल्म

साल 2022 में आई फिल्म गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया हैं। इसी के साथ राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर का खिताब दिया गया हैं।

Created On :   29 April 2023 3:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story