अफसोस का शीर्षक गीत अपने संग लाता है संदेश : निर्माता

The title song of regret brings with it the message: Producer
अफसोस का शीर्षक गीत अपने संग लाता है संदेश : निर्माता
अफसोस का शीर्षक गीत अपने संग लाता है संदेश : निर्माता
हाईलाइट
  • अफसोस का शीर्षक गीत अपने संग लाता है संदेश : निर्माता

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। अफसोस के सह-निर्माता अनिर्बान दासगुप्ता का कहना है कि उनके आगामी वेब शो का शीर्षक गीत एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जिसकी ख्वाहिश अपने मौत की होती है।

अफसोस के शीर्षक गीत को अरिजीत सिंह ने गाया है। नील अधिकारी ने इसे संगीत दिया है और नील व समीर सतीजा ने इसे लिखा है।

दासगुप्ता ने कहा, अफसोस के शीर्षक गीत के लिए हमारे पसंदीदा कलाकार अरिजीत सिंह के साथ काम करना सुखद रहा है और हमें इस बात की बहुत खुशी है।

उन्होंने आगे कहा, यह एक अनोखा गाना है, एक ऐसे इंसान की अपनी जिंदगी के आखिरी दिन तक मौत के साथ रोमांस करता है। अरिजीत सिंह की आवाज और नील अधिकारी के संगीत ने अफसोस की कहानी के सार को खूबसूरती से संजोया है। यह एक अंतर्निहित संदेश के साथ मधुर गाना है और मैं उम्मीद करता हूं कि यह लोगों के दिलों को छू जाएगा।

अफसोस अमेजन प्राइम वीडियो पर एक आगामी ब्लैक कॉमेडी-सस्पेंस सीरीज है। इसमें गुलशन देवैया, अंजलि पाटिल, हीबा शाह जैसे कलाकार हैं, जो एक आत्मघाती व्यक्ति व एक घातक हत्यारे की कहानी है।

दासगुप्ता ने दिव्या चटर्जी के साथ मिलकर इस शो का सह-निर्माण किया। अनुभूति कश्यप ने इसका निर्देशन किया है और इसे ओएमएल ने प्रोड्यूस किया है।

Created On :   1 Feb 2020 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story