प्यार में धोखा खाई इन 5 बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने नहीं की किसी से शादी

These 5 Bollywood actresses got cheated in love, did not marry anyone
प्यार में धोखा खाई इन 5 बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने नहीं की किसी से शादी
सिंगल हैं ये बॉलीवुड की हसीनाएं प्यार में धोखा खाई इन 5 बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने नहीं की किसी से शादी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म जगत एक ऐसी जगह है जहां आए दिन किसी न किसी के अफैयर या शादी की खबरे सामने आती रहती हैं। कई बार ये अफवाएं सच भी होती हैं। लेकिन आज भी बॉलीवुड में ऐसे कई नाम हैं जिनके रिलेशन की खबरें सामने तो आई लेकिन उन्होंने आज तक किसी से भी शादी नहीं की। इसमें साजिद खान, रणदीप हुड्डा और बॉलीवुड के भाई जान जैसे कितने ही एक्टरों के नाम  शामिल है। जिन्होंने अब तक किसी से भी शादी नहीं की। इस लिस्ट में सिर्फ एक्टर्स ही नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल हैं। आइए जानते है बॉलीवुड की पांच ऐसी अदाकाराओं के नाम जिन्होंने अब तक नहीं किया किसी के साथ जीवन बिताने का फैसला। 

1.तब्बू
फिल्म विजयपथ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली तब्बू का नाम आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में गिना जाता हैं। तब्बू के पर्सनल लाइफ की बात करे तो इनका नाम संजय कपूर, साजिद नाडियाडवाला और साउथ के सूपर स्टार नागार्जुन के साथ रिश्ता रह चुका हैं। प्यार में तीन बार धोखा खाने के बाद तब्बू ने अब तक किसी से भी शादी नहीं की है।   

2.आशा पारेख 
आशा पारेख बॉलीवुड को वो नाम है जिनकी खूबसूरती से लेकर अदाकारी तक हर कोई उनका दिवाना रहा है। "लव इन टोक्यो", "कटी पतंग" जैसी शानदार फिल्मों में अपना जादू चला चुकीं आशा ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई हुई हैं। नीजी जीवन  की बात करे तो आशा ने अब तक शादी के बंधन में फैसला नहीं लिया हैं। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आशा ने कहा था कि वह सचमुच शादी करना चाहती थीं और चाहती थीं कि उनके बच्चे भी हों, लेकिन उनके हिसाब से उनकी शादी होनी ही नहीं थी।

3.सुष्मिता सेन 
साल 1994 में भारत की पहली मिस यूनिवर्स रही सुष्मिता सेन को शायद ही कोई ऐसा हो जो ना जानता हो। सुष्मिता ने अपने बेबाक अंदाज और आत्मदविश्वास की मदद से हमेशा लोगों के दिलों पर राज किया हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुष्मिता का कुछ महीनों पहले ही अपने बॉयफ्रेंड रोहमान शॉल के साथ ब्रेअकप हुआ हैं। इसके अलावा भी अभिनेत्री का कई लोगों के साथ रिलेशन रहा हैं। फिर भी उन्होंने अब तक किसी के संग सात फेरे लेने का फैसला नहीं लिया है। हालाकी  दो बच्चों को गोद लेकर वह मां बन चुकी हैं। 

4.एकता कपूर 
फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर आज अपने दम पर पूरे टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। एकता अब तक 130 से ज्यादा टीवी शोज प्रोड्यूज कर चुकी हैं। लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। शादी के सावल पर एकता कहती हैं कि शादी का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट है कि यह लोगों को धैर्यहीन बना देती है।  शादी के लिए धैर्य होना बेहद जरुरी हैं इसलिए मैंने अब तक शादी नहीं की है।   

5.दिव्या दत्ता 
अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिलों में जगह बनाने वाली मशहूर अदाकारा दिव्‍या दत्‍ता ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग छवि बनाई है। सच्चा प्यार ना मिल पाने की वजह से दिव्या ने अब तक शादी नहीं की हैं। हालांकि, दिव्या ने कई सितारों को डेट किया है। खबरों की माने तो साल 2005 में दिव्या ने लेफटिनेंड कमांडर संदीप शेरगिल से सगाई की थी। लकिन कुछ कारणों की वजह से वह रिश्ता भी टूट गया। आज एक्ट्रेस अपनी लाइफ में काफी सक्सेसफुल और खुश हैं।
 

Created On :   1 April 2022 6:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story