भोजपुरी की सुपरस्टार सिंगर शिल्पी राज के टॉप फाइव गाने, दे चुकी हैं बड़े-बड़े स्टार्स के साथ कई सुपरहिट सॉन्ग, जाने किस स्टार के साथ जोड़ी रही सबसे हिट

These are the top five songs of Bhojpuris superstar singer Shilpi Raj
भोजपुरी की सुपरस्टार सिंगर शिल्पी राज के टॉप फाइव गाने, दे चुकी हैं बड़े-बड़े स्टार्स के साथ कई सुपरहिट सॉन्ग, जाने किस स्टार के साथ जोड़ी रही सबसे हिट
भोजपुरी सिनेमा भोजपुरी की सुपरस्टार सिंगर शिल्पी राज के टॉप फाइव गाने, दे चुकी हैं बड़े-बड़े स्टार्स के साथ कई सुपरहिट सॉन्ग, जाने किस स्टार के साथ जोड़ी रही सबसे हिट

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा में शिल्पी राज एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। आज के समय में भोजपुरी के टॉप फीमेल सिगर्स में शिल्पी का नाम सबसे ऊपर आता है। इनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगते हैं। शिल्पी का स्टारडम आज सातवें आसमान पर है। इनके गाने रिलीज होते ही लाखों करोड़ों व्यूज में पहुंच जाते हैं। शिल्पी को भोजपुरी इंडस्ट्री में आए ज्यादा दिन तो नहीं हुए, लेकिन ये नाम आज गायकी के क्षेत्र में बहुत बड़ा हो चुका हैं। इनके गाने यूट्यूब पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं। शिल्पी राज पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे कई भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर्स के साथ गाना गा चुकी हैं, जो काफी पॉपुलर भी हुए है। उनके गानों को फैंस ने भी खूब पंसद किया है। आज हम ऐसे ही पांच गानों की बात करेंगे जो शिल्पी राज के छोटे से करियर में अब तक का सबसे सुपरहिट रहे हैं- 

कुँवारे में गंगा नहईले बानी

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले भोजपूरी गानों में से एक "कुँवारे में गंगा नहईले बानी" है। जिसको शिल्पी राज ने स्टार सिंगर अंकुश राजा के साथ मिलकर गया है। इस गाने को "अंकुश राजा ऑफिशीयल" यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 625 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि 20 लाख से ज्यादा लोगों ने अब तक लाईक किया है। बता दें कि इस गाने को महज 2 सालों में ये व्यूज मिले हैं। इससे पता लगता है कि भोजपुरी गानों की पॉपुलैरिटी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। संगीत प्रेमियों की पहली पंसद भोजपुरी गाना बना हुआ है।

नदी बिचे नईया डोले

साल 2021 में रिलीज हुआ गाना "नदी बिचे नईया डोले" इस गाने ने शिल्पी को एक नया स्टारडम दिया। जिसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। गाने की डिमांड फैंस के बीच खूब रहा। केवल एक साल के अंदर ही इस गाने ने यूट्यूब पर 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए थे। हालांकि, अभी के समय में इस गाने को 466 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में शिल्पी की आवाज को फैंस ने खूब पंसद किया था। जिसकी वजह से शिल्पी राज के सुपरहिट गानों में इसका नाम दर्ज हो गया। वहीं इस गाने में शिल्पी की आवाज की तारीफ तो हुई। साथ ही गाने में मौजूद एक्ट्रेस रानी के डांस मूव्स ने सॉन्ग में और चार चांद लगा दिए थे।

ले ले आई कोका कोला

शिल्पी राज की जोड़ी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ सुपरहिट रही है। इन दोनों स्टार्स की जोड़ी जब-जब एकसाथ आई है तब-तब धमाल मचाया है। बीते साल यूट्यूब चैनल "ज्ञाननायक फिल्म्स" पर एक गाना रिलीज किया गया था। जिसमें खेसारी और शिल्पी की आवाज को खूब पसंद किया गया। गाने के बोल "ले ले आई कोका कोला" था। जिसमें पत्नी गर्मी से बेचैन होकर अपने पति से कोका कोला की डिमांड कर रही है। इस गाने को फैंस ने खूब पंसद किया है। शिल्पी राज के इस गाने को केवल 9 महीने के अंदर ही यू्ट्यूब पर 325 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि गाने को अब तक 21 लाख लोगों ने लाईक किया है। इसी के साथ शिल्पी के सुपरहिट गानों की लिस्ट में इसका नाम भी शामिल हो जाता है।

बुलेट प जीजा

शिल्पी राज के सुपरहिट गाने में "बुलेट प जीजा" सॉन्ग भी शामिल है। इस गाने को भोजपुरी स्टार सिंगर समर सिंह के यूट्यूब चैनल "समर सिंह ऑफिशीयल" पर सिंतबर माह साल 2021 में रिलीज किया गया था। यह गाना कुछ ही दिनों में 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरने में कामयाब रहा था। शिल्पी के साथ इस गाने में सिंगर विनय पांडे ने भी अपनी आवाज दी है। महज 14 महीने में इस गाने को 323 मिलियन से ज्यादा यूट्यूब पर व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने को अब तक यू्ट्यूब पर 13 लाख लोगों ने लाईक किया है। जो शिल्पी के सिंगिंग करियर में सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में शुमार हो गया है।

लाल घाघरा

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ भी शिल्पी राज की जोड़ी सुपरहिट रही है। साल 2022 में रिलीज हुआ गाना "लाला घाघरा", जिसने शिल्पी के स्टारडम को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं इस गाने के रिलीज के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें शिल्पी ने अपना स्टेज परफॉर्मेस भी दिया था। जहां भोजपुरी जगत के जाने माने कलाकारों ने शिरकत की थी। इस गाने को 4 महीने पहले "सारेगामा हम भोजपुरी" के यू्ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। जिसे अब तक 161 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि गाने को करीब 20 लाख लोगों ने लाईक भी किया है। आपको बता दें कि शिल्पी राज के सुपरहिट सॉन्गस की लिस्ट काफी लंबी है। जिसमें हमके दुल्हिन बनालअ, साड़ी से ताड़ी, गोदनवा, राजा जी खून कई दअ और पिया जाहू जन कलकतिया जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। 


 

Created On :   22 Jan 2023 1:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story