भारत की ये चार फिल्में जो ऑस्कर 2023 में हुईं नॉमिनेट

These four films of India which were nominated in Oscars 2023
भारत की ये चार फिल्में जो ऑस्कर 2023 में हुईं नॉमिनेट
ऑस्कर अवॉर्ड 2023 भारत की ये चार फिल्में जो ऑस्कर 2023 में हुईं नॉमिनेट

डिजिटल डेस्क मुंबई। दुनियाभर में 95वें ऑस्कर अवॉर्ड 2023 को लेकर बहुत उत्सुकता है। इस बार 95वां एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 13 मार्च 2023 को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। ऑस्कर के इतिहास में यह दूसरी बार है, जब पुरस्कार समारोह मार्च के महीने में आयोजित किया जाएगा। ऑस्कर फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। इसलिए बता दें कि, इस बार ऑस्कर अवॉर्ड पर सभी भारतीयों की नजरें टिकी हुई हैं क्योकि साउथ सिनेमा के बड़े फिल्ममेकर एस एस राजामौली की फिल्म ‘आर आर आर’ का गाना ‘नाटू नाटू’, शॉनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीड्स’, कार्तिकी गोंसाल्वेस की 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स', पान नलिन की 'छेलो शो' ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई हैं। इसलिए मेकर्स और स्टार कास्ट के साथ-साथ हर कोई चाहेगा कि इस बार ऑस्कर में यह फिल्में  बाजी मारे और ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम करें। 

आरआरआर का गाना हुआ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट

डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का गाना ‘नाटू नाटू’ बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड के फाइनल में नॉमिनेट हुआ है। इस गाने का म्यूजिक एमएम कीरावनी ने दिया है और इसके लेखक चंद्रबोस हैं। जिसे आवाज राहुल सिप्लिगुंज और प्रिया हिमेश ने दी है। इससे पहले गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में भी इस गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में अवार्ड मिला था। 'आरआरआर' का डायरेक्शन एसएस राजामौली ने किया है। इसमें राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े और 1200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

ये दो डॉक्यूमेंट्री भी हुईं ऑस्कर में नॉमिनेट 

1. शॉनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीड्स’ इस बार बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में नॉमिनेट हुई है। इससे पहले पिछले हफ्ते ही इस फिल्म को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स 2023 में फिल्म पुरस्कारों के लिए नामांकन मिला है, सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड ज्यूरी पुरस्कार और कान फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का खिताब ‘ऑल दैट ब्रीड्स’ पहले ही जीत चुकी है। दिल्ली में बनी ये डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म दो भाइयों, मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद पर आधारित है, जिन्होंने घायल पक्षियों को, विशेष रूप से काली चीलों से बचाने और उनका इलाज करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। 'ऑल दैट ब्रीद्स' को बाफ्टा अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया है। 

2.कार्तिकी गोंसाल्वेस की 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' इस बार बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में नॉमिनेट हुई है। इसकी कहानी दिल को छू लेने वाली है, इसमें इंसान और जानवरों के बीच के प्रेम को दिखाया गया है। एक पति-पत्नी अनाथ हाथी रघु की देखभाल करते हैं। रघु को बचाने के लिए यह कपल किस कदर मेहनत करता है, यह फिल्म में दिखाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कार्तिकी गोंसाल्वेस के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म है। सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म को गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है।

गुजराती फिल्म 'छेलो शो' भी हुइ नॉमिनेट

पान नलिन की 'छेलो शो' इस बार बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में नॉमिनेट हुई है। यह फिल्म डायरेक्टर पान नलिन की बायोपिक भी है, यह एक ऐसे बच्चे की कहानी है जो सिनेमा के लिए कुछ भी कर सकता है, यह छोटा सा बच्चा फजल नाम के एक सिनेमा प्रोजेक्टर तकनीशियन को रिश्वत देकर एक हॉल के प्रोजेक्शन बूथ में घुस जाता है और फिर जीवनभर के लिए सिनेमा के प्यार में पड़ जाता है और आखिर में वो किस तरह अपनी मंजिल पर पहुंचता है। छेल्लो शो फिल्म की शूटिंग गुजरात के गांवों और रेलवे स्टेशनों पर की गई है।
 

Created On :   10 March 2023 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story