सुपरस्टार पवन सिंह की यह हीरोइन करेगी ऑस्कर 2023 में बड़ा धमाका, सॉन्ग नाटू-नाटू पर देंगी जबरदस्त परफॉर्मेंस

This heroine of Superstar Pawan Singh will have a big bang in Oscars 2023
सुपरस्टार पवन सिंह की यह हीरोइन करेगी ऑस्कर 2023 में बड़ा धमाका, सॉन्ग नाटू-नाटू पर देंगी जबरदस्त परफॉर्मेंस
भोजपुरी सिनेमा का जलवा सुपरस्टार पवन सिंह की यह हीरोइन करेगी ऑस्कर 2023 में बड़ा धमाका, सॉन्ग नाटू-नाटू पर देंगी जबरदस्त परफॉर्मेंस

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की हीरोइन का जलवा ऑस्कर 2023 में देखने को मिलने वाला है। जी हां आपने सही सुना, पावरस्टार के साथ गुलाल उड़ा चुकी एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब अपने लटके- झटके सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड सेरेमनी में दिखाने वाली हैं। इस खबर के बाद से ही लॉरेन के फैंस में गजब का क्रेज छाया हुआ है और उनकी इस उपलब्धि पर लाखों फैंस बधाईयां दे रहे हैं।

Pawan Singh की ये हीरोइन Oscar 2023 में उड़ाएगी गर्दा, साउथ के इस हिट गाने पर देगी धुआंधार परफॉर्मेंस

लॉरेन गॉटलिब का नया धमाका

लॉरेन गॉटलिब ने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के बीच शेयर की हैं। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में लॉरेन भारतीय सिनेमा की सुपरहिट फिल्म आरआरआर के गाने "नाटू-नाटू" पर अपना धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं। लॉरेन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट में लिखा मैं ऑस्कर में नाटू-नाटू गाने पर परफॉर्म करने जा रही हूं। इतने बड़े मंच पर मैं दुनिया के सामने परफॉर्म करने के लिए खुद को बेहद खुशनसीब मानती हूं।

Pawan Singh की ये हीरोइन Oscar 2023 में उड़ाएगी गर्दा, साउथ के इस हिट गाने पर देगी धुआंधार परफॉर्मेंस

नाटू-नाटू गाने पर देंगी परफॉर्मेंस

दरअसल, कुछ दिनों से नाटू-नाटू गाने को लेकर जोरो शोर से चर्चा चल रही थी कि आखिर इस गाने पर कौन डांस करेगा लेकिन अब सारे धुंध के बादल छट गए हैं और लॉरेन गॉटलिब अपना हुनर ऑस्कर के मंच पर दिखाने के लिए तैयार हो गई हैं। बता दें कि, फिल्म आरआरआर के गाने "नाटू-नाटू" को बेस्ट ऑरेजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया है और इसे जीत का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है।

Pawan Singh की ये हीरोइन Oscar 2023 में उड़ाएगी गर्दा, साउथ के इस हिट गाने पर देगी धुआंधार परफॉर्मेंस

कौन हैं लॉरेन गॉटलिब?

लॉरेन गॉटलिब मूल रूप से स्कॉटलैंड की रहने वाली हैं। इन्होंने भोजपुरी और बॉलीवुड सिनेमा में काफी नाम कमाया है। लॉरेन के डांस मूव्स को फैंस काफी पंसद करते हैं। एक्टिंग से ज्यादा लॉरेन को डांसिंग से प्रसिद्धि मिली है। इसी के बदौलत आज वो ऑस्कर के लिए  चयनित हुई हैं, जहां लॉरेन अपने डांस मूव्स दिखाकर एक बार फिर महफिल लूटने के लिए तैयार हैं।

Pawan Singh की ये हीरोइन Oscar 2023 में उड़ाएगी गर्दा, साउथ के इस हिट गाने पर देगी धुआंधार परफॉर्मेंस 

सुपरस्टार पवन सिंह के साथ लॉरेन की जोड़ी रही हिट

पावरस्टार पवन सिंह के साथ लॉरेन गॉटलिब ने भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार तरीके से एंट्री मारी थी। लॉरेन ने भोजपुरी सिनेमा में होली के सॉन्ग "कमरिया हिला रही है" से डेब्यू किया था। लॉरेन के इस गाने पर फैंस ने अपना जमकर प्यार बरसाया था। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने की वजह से वो भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने में सफल रही और आज उनका यह सफर ऑस्कर तक पहुंच गया है।

Created On :   12 March 2023 11:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story