- शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 249 अंकों की उछाल के साथ खुला
- दिल्ली विधानसभा बजट सत्र आज से होगा शुरू, अनिल बैजल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल का ट्वीट-'आप इतिहास बनाने में सक्षम, कोई आपको रोकने ना पाए'
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर नारी शक्ति को किया सलाम
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में वॉरियर के रूप में दिखीं सना, विलेन होंगे लॉयड ओवेन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कटरीना कैफ, सना फातिमा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में हर किरदार को जबरदस्त लुक दिया गया है। सभी के लुक के मोशन पोस्टर्स बनाए गए हैं। इन मोशन पोस्टर्स को एक-एक कर रिलाज किया जा रहा है। सबसे पहले फिल्म से अमिताभ बच्चन का लुक आउट हुआ। खुदाबक्श के किरदार में बिग बी बेहतरीन नजर आए। बिग बी के बाद अब दंगल गर्ल फातिमा सना और लॉयड ओवेन का लुक भी जारी किया गया है।
The warrior thug! Iskey nishane se bach ke raho!!!@fattysanashaikh as #Zafira@yrf | @TOHTheFilm | @SrBachchan | #KatrinaKaifhttps://t.co/3d4yoob2FO
— Aamir Khan (@aamir_khan) September 19, 2018
इस फिल्म में सना ज़ाफिरा के किरदार में हैं। फातिमा का लुक शेयर करते हुए आमिर ने लिखा है इसके निशाने से बच के रहना। इसमें फातिमा एक योद्धा के रूप में नजर आ रही हैं। फातिमा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के वीडियो में तीरंदाजी करती दिख रही हैं।
John Clive..not to be confused with Robert Clive..as you can see he is one of the most gentle and kind souls. Loving, caring non violent, and generous. My idol! #JohnClive#ThugsOfHindostan | @yrf | @TOHtheFilm@SrBachchan@fattysanashaikh#KatrinaKaifpic.twitter.com/GBS9XgveEQ
— Aamir Khan (@aamir_khan) September 20, 2018
फातिमा सना के साथ ही एक और मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। ये पोस्टर है खलनायक का किरदार निभाने वाले जॉन क्लाइव का। हॉलीवुड स्टार लॉयड ओवेन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे जिनका नाम फिल्म में जॉन क्लीव होगा। जॉन क्लीव फिल्म में अंग्रेजी हुकूमत के सरदार की भूमिका में नजर आएंगे जैसा की वीडियो में देखने को मिल रहा है।
यह फिल्म Philip Meadows Taylor के लिखे उपन्यास Confessions of a Thug पर आधारित है। कहा ये भी जा रहा है कि ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन' का इंडियन वर्जन है। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की ज्यादातर शूटिंग माल्टा और राजस्थान के सुन्दर लोकेशंस पर हुई है। ये फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।