आज कैथोलिक रीति रिवाज से होगी प्रियंका की शादी, खास मेहमानों की हुई एंट्री

आज कैथोलिक रीति रिवाज से होगी प्रियंका की शादी, खास मेहमानों की हुई एंट्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। राजस्थान के जोधपुर में उमेद भवन पैलेस में होने वाली इस शादी के लिए खास मेहमानों का पहुंचना भी शुरु हो गया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनास और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ पहले ही जोधपुर पहुंच चुकी हैं। आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कैथोलिक रीति रिवाज से शादी होगी। जानकारी के अनुसार इस दिन प्रियंका खास व्हाइट कलर के गाउन में नजर आने वाली हैं।

रैंप वॉक और स्पीच
एक रिपोर्ट के अनुसार आज होने वाली वेस्टर्न वेडिंग में प्रियंका व्हाइट कलर के गाउन में बारदारी लॉन में रैंप वॉक करेंगी। इस शादी के बीच प्रियंका और निक के परिवार के लोग स्पीच भी देंगे। इसके बाद यहां सिंगर मानसी स्कॉट रात  9 बजे से 11 बजे तक लाइव परफॉर्म करेंगी। इसके अलावा अमेरिकन सिंगर भी अपने परफार्म के लिए chord overstreet यहां पहुंच चुके हैं। 

लाल लहंगे में नजर आएंगी प्रियंका
अभिनेत्री प्रियंका और जोनास की शादी भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह दो रीति रिवाजों के साथ होगी। आज निक जोनास के धर्म के मुताबिक क्रिश्चियन रीति रिवाजों से दोनों की शादी होगी। वहीं कल 2 दिसंबर यानी रविवार को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों एक दूसरे संग सात फेरे लेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस दिन प्रियंका लाल रंग का लहंगा पहने नजर आएंगी। माना जा रहा है कि इस लंहगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया है।

खास मेहमान
शादी की विभिन्न तैयारियों के ​साथ शुक्रवार से ही रस्म अदायगी शुरु हो चुकी हैं। इनमें  मेहंदी और संगीत सेरेमनी शामिल हैं। मेहमानों की बात करें तो इस शादी में करीब 100 मेहमानों के पहुंचने की खबर है। अब तक इस शादी में अंबानी परिवार जहां शुक्रवार को जोधपुर पहुंचा। वहीं सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी बेटे आहिल के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर नजर आईं। इसके अलावा सिंगर और एक्ट्रेस मानसी स्कॉट भी कल जोधपुर पहुंच चुकी हैं। अब तक शादी में पहुंचने वाले मेहमानों में बॉलीवुड सितारों के फेवरेट डिजाइनर सब्यसाची भी शामिल हैं। 

महारानी सुईट बुक
शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए होटल में कमरे बुक किए जा चुके हैं। वहीं प्रियंका और निक जोनास के लिए महाराज सुईट और महारानी सुईट बुक है। बता दें कि राजस्थान, जोधपुर में उमेद भवन पैलेस दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है। खासियत यह कि इस होटल में 347 कमरे हैं।  
 

Created On :   1 Dec 2018 6:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story