आज होगी बिग बॉस 16 के विनर की घोषणा, इन दो कंटेस्टेंट्स में से किसी एक के सर सज सकता है ताज!

Today the winner of Bigg Boss 16 will be announced, one of these two contestants can be crowned!
आज होगी बिग बॉस 16 के विनर की घोषणा, इन दो कंटेस्टेंट्स में से किसी एक के सर सज सकता है ताज!
बिग बॉस-16 ग्रैंड फिनाले आज होगी बिग बॉस 16 के विनर की घोषणा, इन दो कंटेस्टेंट्स में से किसी एक के सर सज सकता है ताज!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते कई दिनों से सुर्खियों में बने रहने वाले बिग बॉस सीजन 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी यानी आज को है। यह मेगाइवेंट आज शाम 7 बजे से कलर्स चैनल और वूट ऐप पर ऑनएयर होगा। टीवी जगत के इस मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो का धमाकेदार बनाने के लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। होस्ट सलमान खान समेत शो के 5 टॉप फाइनिलिस्ट अपनी दमदार परफॉर्मेंस से फिनाले में चार चांद लगाते हुए नजर आएंगे। इसके साथ यह बिग-बॉस के इतिहास का सबसे लंबा ग्रैंड फिनाले भी होगा। खबरों के मुताबिक इस फिनाले की लंबाई करीब 5 घंटे की होगी। इसके साथ ही शो के विनर की अनाउंसमेंट भी एक खास अंदाज में होगी।

ये पांच कंटेस्टेंट्स पहुंचे फिनाले में

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वैसे तो फिनाले में जाने के लिए शो के सभी कंटेस्टेंट्स ने जमकर मेहनत की थी। लेकिन दर्शकों का प्यार मिला शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम और शालीन भनौट को। इन पांचों ने अपने खेल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिसकी बदौलत यह सभी फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। इन पांचों में से कौन ट्रॉफी जीतेगा इसके लिए आपको कुछ घंटो का इंतजार करना पड़ेगा। 

ये मार सकते हैं बाजी

वैसे तो फाइनल में पहुंचे सभी कंटेस्टेंट ने अपना एक प्रशंसक वर्ग तैयार कर लिया है जो इन्हें भरभर कर वोट करता है। लेकिन अगर बात करें इनमें दो मजूबत दावेदारों की जो ट्रॉफी जीत सकते हैं वो हैं शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी। मीडिया ट्रेंड के मुताबिक इन दोनों में से ही कोई एक इस सीजन का विनर होगा। दोनों की बिग बॉस की अबतक की जर्नी को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। दोनों के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 

प्रियंका जीतेगी ट्रॉफी? 

फिनाले से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान खान प्रियंका को विनर घोषित करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ अन्य फाइनलिस्ट के रूप में शिव खड़े नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह तस्वीर एडिटेड है जिसे प्रियंका के फैन क्लब ने शेयर किया है। वैसे अगर मीडिया ट्रेंड की मानें तो प्रियंका शिव को वोट के मामले में पीछे छोड़कर विनर बन सकती हैं। 

प्रियंका को विनर मामने के पीछे उनको मिल रहा सपोर्ट है, जो कि उनके फैंस ही नहीं बल्कि कई टीवी एक्टर्स भी कर रहे हैं। अर्जुन बिजलानी से लेकर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स रह चुके अली गोनी और देवोलीना भट्टाचार्य ने भी उन्हें इस सीजन का विनर बताया है। हालांकि विनर कौन होगा उसके लिए आज रात का इंतजार करना होगा। 
 

Created On :   12 Feb 2023 9:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story