टीवी की नागिन मौनी रॉय को आइस्क्रीम के लिए करनी पड़ी मेहनत, देखें

टीवी की नागिन मौनी रॉय को आइस्क्रीम के लिए करनी पड़ी मेहनत, देखें

​डिजिटल डेस्क, मुम्बई। चुटकियों में अपने जादू से किसी चीज हासिल कर लेने वाली टीवी की नागिन मौनी रॉय हालही में एक आइस्क्रीन के लिए जद्दोजहद करतीं नजर आईं। सोशल मीडिया पर मौनी का एक वी​डियो तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है, जिसमें वे आइस्क्रीम के लिए मेहनत करती नजर आ रही हैं। 

27 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे मौनी रॉय आइस्क्रीम पार्लर पर खड़ी हैं और वेंडर उन्हें आइस्क्रीम दे रहा है। लेकिन आइस्क्रीम देने के साथ साथ वह उन्हें चिढ़ा भी रहा है। 

आइस्क्रीम के लिए इस तरह जद्दोजहद करतीं हुई मौनी बहुत क्यूट लग रही हैं। इसके साथ ही मौनी के एक्सप्रेशन्स भी काफी किलर हैं। एक तरफ जहां वो कई बार झुंझला सी जाती हैं तो वहीं दूसरी ओर वो बच्ची की तरह फिर से आइसक्रीम लेने की कोशिश करने लगती हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि इतनी मेहनत के बाद आखिर कार मौनी को आइस्क्रीम मिल ही जाती है। जिसके बाद वे बेहद खुश हो जाती है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी ने रेड और व्हाइट स्ट्राइप ड्रेस पहनी है, जिसमें वे कयामत ढा रही हैं। 

सिर्फ मौनी के फैंस ही नहीं सेलेब्स भी मौनी के इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं और उनके पेज पर प्यारे प्यारे कमेंट कर रहे हैं। 

Created On :   28 July 2019 7:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story