Karwa Chauth 2025: अरमान मलिक-आशना श्रॉफ से लेकर अविका गौर और मिलिंद चंदवानी तक, इस साल ये जोड़ियां मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। करवा चौथ का त्योहार हर शादीशुदा जोड़े के जीवन में बेहद खास होता है। इस दिन पत्नियां पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और बिना खाना और पानी पिए, अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। शाम को चांद निकलने के बाद जब पत्नी आपका चेहरा देखकर व्रत खोलती है, तो उस पल की मिठास शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। करवा चौथ का त्योहार हर साल पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूत बनाता है। इस बार कई नई शादीशुदा जोड़ियां अपना पहला करवा चौथ धूमधाम से मनाएंगी।
अरमान मलिक और आशना श्रॉफ
मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने हाल ही में आशना श्राॉफ से शादी की है। यह उनका पहला करवा चौथ होगा, जो काफी खास होने वाला है। 2019 से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने 2 जनवरी, 2025 को शादी की थी। दानों ने इंस्टाग्राम पर 'तू ही मेरा घर' के खास कैप्शन के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। अरमान मलिक एक मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर हैं, जबकि आशना श्रॉफ एक भारतीय फैशन और ब्यूटी ब्लॉगर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने हाल ही में सगाई की है, जिसकी शानदार तस्वीरे अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने 2 अक्तूबर को रोहन से सगाई की है। हो सकता है कि अंशुला सगाई के बाद रोहन के लिए करवाचौथ का व्रत रखें।
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी
टीवी सीरियल 'बालिका वधु' फेम अविका गौर ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की है। उनकी शादी 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर हुई थी। यह अविका का पहला करवा चौथ होगा।
झील मेहता और आदित्य दुबे
झील मेहता ने आदित्य दुबे से शादी की है। नई दुल्हन झील इस त्योहार को पति के लिए व्रत रखकर सेलिब्रेट कर सकती हैं। झील मेहता ने अपने लंबे समय के साथी आदित्य दुबे से शादी की है। उन्होंने दिसंबर 2024 में शादी की थी। फिर फरवरी 2025 में अपनी कानूनी शादी (रजिस्ट्री) पूरी की। अभिनेत्री झील मेहता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू के किरदार के लिए मशहूर हैं।
एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली और वृषांक खनल
कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली, जिन्हें मोस्टलीसेन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 25 फरवरी, 2025 को कर्जत में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और वकील वृषांक खनल से शादी की। यह उनका साथ में पहला करवा चौथ होगा।
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में आयोजित एक पारंपरिक तेलुगु समारोह में विवाह किया। 8 अगस्त, 2024 को उनकी सगाई के बाद शादी हुई। वहीं, इस साल अक्टूबर में यह कपल अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेगा।
सिंगर दर्शन रावल और धरल सुरेलिया
मशहूर सिंगर दर्शन रावल ने जनवरी 2025 में धरल सुरेलिया से शादी करके प्रशंसकों को चौंका दिया। दर्शन ने अचानक से शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को सरप्राइज कर दिया था। ये कपल अपने पहले करवा चौथ की तैयारी में लगा हुआ, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली।
एक्टर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी
एक्टर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने 14 फरवरी, 2025 को वैलेंटाइन डे पर शादी की, जिसके बाद कपल ने खूब सुर्खियां बटोरीं। पति-पत्नी के रूप में यह उनका पहला करवा चौथ है। उन्होंने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और नवंबर 2023 में सगाई की थी।
Created On :   9 Oct 2025 1:16 PM IST