आखिर कौन से केंद्रीय मंत्री की बेटी करने वाली है बॉलीवुड में डेब्यू, महिला दिवस पर किया मेगाबजट फिल्म का ऐलान

union minister daughter arushi nishank debuting with film tarini
आखिर कौन से केंद्रीय मंत्री की बेटी करने वाली है बॉलीवुड में डेब्यू, महिला दिवस पर किया मेगाबजट फिल्म का ऐलान
आखिर कौन से केंद्रीय मंत्री की बेटी करने वाली है बॉलीवुड में डेब्यू, महिला दिवस पर किया मेगाबजट फिल्म का ऐलान

डिजिटल डेस्क,मुंबई। जल्द ही आपको बॉलीवुड में एक नया चेहरा देखने को मिलने वाला हैं, क्योंकि इस बार किसी स्टॉर किड की नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री की बेटी डेब्यू करने वाली है। जी हां, जल्द ही मॉडलिंग में नाम कमाने वाली केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं है। इस बात की जानकारी महिला दिवस के दिन देते हुए फिल्म "तारिणी" का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। 

Arushi Nishank Is All Set To Make Her Debut In Bollywood With Movie Tarini  Based On Six Courageous Indian Women Naval Officers - Women's Day 2021: आरुषि  निशंक ने किया मेगाबजट फिल्म

फिल्म "तारिणी" में क्या है विशेष 

  • तीन साल पहले भारतीय नौ सेना की 6 बहादुर अफसरों ने वो कर दिखाया था,जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे। 
  • 6 महिला अफसरों के इसी बहादुरी को अब बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी की जा रही है।
  • 19 सितबंर साल 2017 को 6 नेवी की महिला अफसरों...वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने दुनिया की सबसे रोमांचक सामुद्रिक यात्राओं में से एक की शुरूआत की थी।
  • भारतीय नौसेना की सेलिंग नौका आईएनएस तारिणी पर इन अफसरों ने अपना सफर गोवा से शुरू किया था।
  • बता दें कि, 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके ये सभी अफसर 254 दिन बाद वापस लौट आई और विश्व में इतिहास रच दिया।
  • 21 मई, 2018 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पौलेंड और साउथ अफ्रीका होते हुए ये सब वापस गोवा पहुंचे।
  • इस पूरी यात्रा को लेकर फिल्म ‘तारिणी’ को बनाने की तैयारी की जा रही है। हिमश्री फिल्म्स और टी सीरीज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस फिल्म का एलान किया है।
  • और इसी फिल्म से आरुषी निशंक डेब्यू करने जा रही है। बता दें कि, आरुषि इससे पहले ‘मेजर निराला’ नामक एक क्षेत्री फिल्म बना चुकी है। 

Arushi Nishank, daughter of Union Minister Nishank, debuting with Tarini, a  film made on women officers, See Pics | केंद्रीय मंत्री की बेटी Arushi  Nishank ने दी बॉलीवुड में दस्तक, इस फिल्म

Arushi Nishank, daughter of Union Minister Nishank, debuting with Tarini, a  film made on women officers, See Pics | केंद्रीय मंत्री की बेटी Arushi  Nishank ने दी बॉलीवुड में दस्तक, इस फिल्म

Created On :   9 March 2021 3:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story