भगवा रंग की ड्रेस पहन बेर्शम रंग गाने पर उर्फी ने दिए बोल्ड लूक्स, यूजर्स ने लगाई क्लास 

Urfi gave bold looks on the song Barsham color dress wearing saffron color, people felt class
भगवा रंग की ड्रेस पहन बेर्शम रंग गाने पर उर्फी ने दिए बोल्ड लूक्स, यूजर्स ने लगाई क्लास 
भगवा बिकिनी पर बवाल जारी भगवा रंग की ड्रेस पहन बेर्शम रंग गाने पर उर्फी ने दिए बोल्ड लूक्स, यूजर्स ने लगाई क्लास 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेन्स और बेबाक अंदाज के लिए फेमस उर्फी जावेद अक्सर विवादों में बनी रहती हैं। कभी अपनी बोल्ड ड्रेस तो कभी अपने बेबाक जवाब से उर्फी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार उर्फी खुद ही एक बड़े विवाद से जुड़ती नजर आ रही हैं। बुधवार शाम उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नया वीडियो शेयर किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उर्फी को बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा। 

उर्फी ने पहनी भगवा रंग की ड्रेस 

दरअसल, उर्फी अक्सर अपने फैंस के बीच बनी रहने के लिए इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। इसी तरह कल शाम उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उर्फी बीच सड़क पर भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। उर्फी ने इस वीडियो में "पठान" मूवी के विवादित गाने "बेशर्म रंग" पर बोल्ड लूक्स दिए हैं। लेकिन यूजर्स को उर्फी की यह ड्रेस पसंद नहीं आई और उन्होंने उर्फी को निशाने पर लेते हुए ट्रोल करना शुरु कर दिया।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

बुरी तरह ट्रोल हुई उर्फी

इंस्टाग्राम क्वीन उर्फी ने जैसे ही वीडियो शेयर किया यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरु कर दिया। एक यूजर ने उर्फी को धमकी देते हुए कमेंट किया कि, "उर्फी जी आपको भगवा रंग नहीं पहनना था। अब आप गए काम से…आपका भी बॉयकॉट होगा अब।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, "ये सिर्फ कंट्रोवर्सी के लिए भगवा रंग पहन रही है। इसे लोगों की अटेंशन चाहिए।" 

फैंस ने किया सपोर्ट 

वहीं ट्रोलर्स के कमेंट्स पर उर्फी और पठान मूवी के फैंस ने भी कई कमेंट्स किए। एक यूजर ने उर्फी का सपोर्ट करते हुए कमेंट किया कि, "उर्फी दीदी आप टेंशन न लो, लोगों का काम है बोलना और वो बोल रहे हैं। आप इन लोगों की बातें दिल पर मत लेना। इन लोगों की दुनिया ही ट्रोलिंग के आस-पास घूमती है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, " यू आर जस्ट अमेजिंग। आई लव यू आप लड़कियों को इतना आत्मविश्वास देती हैं। आप यह कैसे कर लेती हैं। 

 

Created On :   5 Jan 2023 7:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story