उर्फी जावेद ने कहा 'मुस्लिम लड़के से कभी नहीं करूंगी शादी ', पढ़ रहीं हैं भगवद् गीता 

Urfi Javed said I will never marry a Muslim boy, is currently reading Bhagavad Gita
उर्फी जावेद ने कहा 'मुस्लिम लड़के से कभी नहीं करूंगी शादी ', पढ़ रहीं हैं भगवद् गीता 
उर्फी जावेद ने लिया गीता ज्ञान उर्फी जावेद ने कहा 'मुस्लिम लड़के से कभी नहीं करूंगी शादी ', पढ़ रहीं हैं भगवद् गीता 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस ओटीटी से अपनी पहचान बनाने वाली उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी की आउट-ऑफ-द-बॉक्स ड्रेसिंग सेंस उन्हें हमेशा सुर्खियों बंटोरने में मदद करती है। उन्हें ज्यादातर कई आउट- फिट के साथ प्रयोग करना पसंद आता है, इसलिए वह अक्सर वेस्टर्न कपड़ों पर फिसल ही जाती है। उर्फी को इसके लिए कई बार ट्रोल का सामना करना परा है लेकिन वह निगेटिविटी और ट्रोलिंग पर कोई ध्यान नहीं देती हैं। इन सब के बावजूद वह अपने ड्रेसिंग सेंस पर ध्यान देना पसंद करती है और ऐसा करना जारी रखती है। हालांकि इस बार वह अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में नहीं हैं। इस बार वह मुस्लिम पुरुषों पर अपने दिए गए बयान की वजह से सुर्खियों में है।

What are some hot pictures of Urfi Javed? - Quora

मुस्लिम लड़के से नहीं करूंगी शादी

उर्फी ने हाल ही में एक मीडिया को अपने दिए गए इंटरव्यू में चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने खुलासा किया है कि, वह कभी मुस्लिम व्यक्ति से शादी नहीं करेंगी। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम पुरुष अपनी औरतों के साथ एक निश्चित तरीके से व्यवहार करते हैं, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकती। इंडिया टुडे को अपने दिए गए बयान में उन्होंने बताया है कि, "मैं एक मुस्लिम लड़की हूं। मुझे सबसे ज्यादा ट्रोल मुस्लिम धर्म के लोगों द्वारा ही किया जाता हैं। वे कहना हैं कि मैं इस्लाम की छवि खराब कर रही हूं। वे मुझसे नफरत करते हैं क्योंकि मुस्लिम पुरुष चाहते हैं कि उनकी महिलाएं एक निश्चित तरीके से व्यवहार करें, जो मै नहीं कर सकती हूं। वे समुदाय की सभी महिलाओं पर अपना दबदवा बना कर रखना चाहते हैं। मैं इस वजह से इस्लाम में विश्वास नहीं करती हूं। उनका मुझे ट्रोल करने का कारण यह है कि मैं उस तरह नहीं रहती जैसे वो मुझसे अपने धर्म के अनुसार उम्मीद करते हैं।"

Urfi Javed glamorous looks: हाई स्लिट ड्रेस में उर्फी जावेद का ग्लैमरस लुक,  देखें तस्वीरें - Television AajTak

पढ़ रही हैं भगवद गीता 

उर्फी जावेद ने कहा कि वह इन सब कारणों की वजह से इस्लाम या किसी धर्म को नहीं मानती हैं। उर्फी ने यह भी बताया कि जब वह 17 साल की थी तब उनके पिता ने उनकी मां और भाई-बहनों को छोड़ दिया था। उनके परिवार के सभी सदस्य इस्लाम का मानते हैं लेकिन उन्हें कोई फोर्स नहीं करता। फिलहाल उर्फी भगवद गीता पढ़ रही हैं और वह हिन्दू धर्म के बारे में और जानना चाहती हैं। 

Urfi Javed Shares Pics in Shiny Two-piece: 'Made Me Feel Like Naagin Again'

Created On :   23 Dec 2021 6:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story