नितेश तिवारी की बवाल में नजर आएगी वरुण धवन और जाह्न्वी कपूर की जोड़ी

Varun Dhawan and Jhanvi Kapoor will be seen in Nitesh Tiwaris ruckus
नितेश तिवारी की बवाल में नजर आएगी वरुण धवन और जाह्न्वी कपूर की जोड़ी
बॉलीवुड नितेश तिवारी की बवाल में नजर आएगी वरुण धवन और जाह्न्वी कपूर की जोड़ी
हाईलाइट
  • नितेश तिवारी की बवाल में नजर आएगी वरुण धवन और जाह्न्वी कपूर की जोड़ी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी अगली फिल्म बवाल में नजर आएगी। फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता नितेश तिवारी करेंगे, जो इससे पहले चिल्लर पार्टी, दंगल और छिछोरे जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

बवाल एक ऐसी फिल्म है जो प्रेम कहानी से जुड़ी हुई है, फिल्म पर जल्द ही काम शुरु होगा और फिल्म को सात अप्रैल 2023 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने छिछोरे में नितेश के साथ सहयोग किया है, जिसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

हालांकि प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी निर्माताओं द्वारा गुप्त रखी गई है, यह पहली बार होगा जब वरुण और जान्हवी एक साथ मुख्य जोड़ी के रूप में काम करेंगे।

आईएएनएस

Created On :   30 March 2022 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story