वरुण का नया वीडियो सारी लड़कियों को समर्पित

Varuns new video dedicated to all girls
वरुण का नया वीडियो सारी लड़कियों को समर्पित
वरुण का नया वीडियो सारी लड़कियों को समर्पित
हाईलाइट
  • वरुण का नया वीडियो सारी लड़कियों को समर्पित

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपना नया पोस्ट लड़कियों को समर्पित किया है, जहां वह लिप-सिंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह एक सोफे पर बैठ कर अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी से लगदी लाहौर दी गाने की लिप-सिंग करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए कहा, सारी लड़कियों को।

हाल ही में अभिनेता के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ फॉलोअर पूरे हुए थे।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा, 30 मिलियन, मुझ पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया। कीप मूविंग ऑन द बीट।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण को आखिरी बार फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में देखा गया था। अभिनेता अगली फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आएंगे।

Created On :   9 July 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story