गर्लफ्रेंड को पीठ पर बैठाकर मिलिंद सोमन ने मारे पुशअप्स, VIDEO वायरल

video:Milind somen is doing pushups,girlfriend sitting on his back
गर्लफ्रेंड को पीठ पर बैठाकर मिलिंद सोमन ने मारे पुशअप्स, VIDEO वायरल
गर्लफ्रेंड को पीठ पर बैठाकर मिलिंद सोमन ने मारे पुशअप्स, VIDEO वायरल

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मॉडल डर्न्ड एक्टर मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए जानें जातें हैं। हल वो अपनी आधी उम्र की गर्लफ्रेंड अंकित कोनवर को लेकर चर्चा में थे। बोल्ड इंटस्ट्री में होने के बावजूद 51 साल मिलिंद का एक 23 साल की लड़की को डेट करना काफी चर्चा में है। इस रिलेशनशिप को लेकर ट्रोलिंग की गई कि अपने से इतनी कम उम्र की लड़की के साथ रिश्ता रखना क्या सही है? कई यूजर्स ने तो ये तक लिख दिया कि यह आपकी गर्लफ्रेंड है या आपकी बेटी? हालांकि मिलिंद को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता और अपने से कई साल छोटी लड़की को डेट करने और इस बात को स्वीकारने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

ये भी पढ़ें-VIDEO : सलमान, शाहरुख या विराट, जानिए किसने 2017 में की सबसे ज्यादा कमाई

मिलिंद आए दिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं। इस कपल ने हाल में एक काफी इंट्रस्टिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो फिटनेस फ्रीक मिलिंद पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं। आप सोच रहें होंगे कि इसमें क्या नया है, तो हम आपको बता दें कि इस वीडियो की खासियत मिलिंद के पुशअप्स नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंज अंकिता है। दरअसल पुशअप्स के दौरान अंकिता मिलिंद के उपर बैठी हुई है। मिलिंद इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखते हैं, "अभी तक चार किए, गोल है 20 पुशअप्स एक दिन में करने का।" सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

हाल ही में खबरें आईं थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। ये अफवाह तब उड़ी जब मिलिंद गुवाहाटी में अंकिता के पैरेंट्स से मिले। जब उनसे ये पूछा गया कि क्या आप दोनों एक दूसरे के होने जा रहे हैं तो मिलिंग ने केवल एक जवाब दिया कि हम पिछले 4 साल से साथ हैं। कभी दूरदर्शन चैनल पर कैप्टन व्योम के किरदार में नजर आने वाले मिलिंद सोमन 51 साल के हो चुके हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उनके लिए उम्र महज एक नंबर भर है।

Created On :   30 Dec 2017 7:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story