चार्ली चैप्लिन के जन्मदिन पर विद्या बालन ने किया उन्हें याद

Vidya Balan remembers Charlie Chaplins birthday
चार्ली चैप्लिन के जन्मदिन पर विद्या बालन ने किया उन्हें याद
चार्ली चैप्लिन के जन्मदिन पर विद्या बालन ने किया उन्हें याद

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। कॉमेडी के दुनिया के बेताज बादशाह चार्ली चैपलिन का आज जन्मदिन है। उनकी अदायगी और अंदाज को देखकर आज भी लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। अपनी असाधारण प्रतिभा से उन्होंने दुनिया में अपनी एक अलग व खास जगह बनाई है।

उनका वास्तविक नाम चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन था। आज ही के दिन यानि कि 16 अप्रैल, 1889 को उनका जन्म हुआ था। आज के इस विशेष दिन में दुनियाभर में लोग उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और इस श्रेणी में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रत्री विद्या बालन का भी नाम शामिल है, जिन्होंने एक बेहद ही खास अंदाज में इस मशहूर हस्ती को याद किया है।

विद्या ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी वीडियो को साझा किया है। यह वीडियो फिल्मफेयर के कवर शूट से है, जिसे आज से लगभग पांच साल पहले फिल्माया गया था। वीडियो की खासियत यह है कि विद्या इसमें चार्ली चैपलिन के अंदाज में नजर आ रही हैं। इसमें उनके हावभाव, परिधान वगैरह चैपलिन की तरह ही है।

वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो चार्ली चैपलिन! मुझे याद है कि इस दिन शूट से पहले मैं इसी तरह सेट पर इधर-उधर मस्ती करते हुए घूम रही थी..संभवत: यह आज से लगभग पांच साल पहले फिल्मफेयर के कवर शूट के लिए है।

विद्या का चार्ली चैपलिन को याद करने का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आया। उनके द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 25,458 बार देखा जा चुका है।

Created On :   16 April 2020 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story