विद्युत, टोनी ने की हनुमान, गणेश और मार्शल आर्ट पर चर्चा

Vidyut, Tony discuss Hanuman, Ganesh and martial arts
विद्युत, टोनी ने की हनुमान, गणेश और मार्शल आर्ट पर चर्चा
विद्युत, टोनी ने की हनुमान, गणेश और मार्शल आर्ट पर चर्चा
हाईलाइट
  • विद्युत
  • टोनी ने की हनुमान
  • गणेश और मार्शल आर्ट पर चर्चा

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल और थाईलैंड के मार्शल आर्ट सुपरस्टार टोनी जा ने एक वीडियो चैट पर इस विषय पर चर्चा की कि हनुमान, गणेश और मार्शल आर्ट आपस में एक-दूसरे से किस तरह से जुड़े हैं।

अभिनेता के एक्स-रेड बाय विद्युत के पहले एपिसोड में इन दोनों हस्तियों ने आपस में बात की। यह एक ऐसा फोरम है जहां हमें दिग्गजों को सही से जानने का मौका मिलता है।

जा ने इस दौरान बताया कि मुअय थाई हनुमान और गणेश से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि वह रामायण में हनुमान का किरदार निभाना पसंद करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, थाई लोग भगवान गणेश को मानते हैं और उनका सम्मान करते हैं। काम पर जाने से पहले यहां के लोग उन्हें सम्मान अर्पित करते हैं। भगवान गणेश के लिए वे एक बड़े उत्सव का भी आयोजन करते हैं, तो मुअय थाई भगवान गणेश जैसे ही है! यह हनुमान जैसे भी हैं। आप रामायण से नृत्य के बारे में जानते हैं? रामायण थाई संस्कृति का हिस्सा है इसलिए संस्कृति काफी मिलती-जुलती है।

विद्युत ने इस पर कहा कि यह जानकर अच्छा लगता है कि लोग इस बात को महसूस करते हैं कि भारतीय संस्कृति का उनकी अपनी संस्कृति के साथ काफी जुड़ाव है।

Created On :   14 July 2020 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story