बनारसी साड़ी में दिखीं अनुष्का, कश्मीरी दूल्हा बने विराट..शेरवानी में लगा था सोने के बटन

Virushka reception virat and anushka wear sabyasachi design garments
बनारसी साड़ी में दिखीं अनुष्का, कश्मीरी दूल्हा बने विराट..शेरवानी में लगा था सोने के बटन
बनारसी साड़ी में दिखीं अनुष्का, कश्मीरी दूल्हा बने विराट..शेरवानी में लगा था सोने के बटन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी बीती शाम दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्कलेव में दी है। पार्टी में देश-विदेश के नामचीन हस्तियों और विरुष्का के रिश्तेदारों ने शिरकत की है। पार्टी में विराट कोहली ने काले रंग शेरवानी पहने है तो वहीं अनुष्का शर्मा ने लाल रंग की साड़ी में सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। रिसेप्शन के मौके पर अनुष्का और विराट दोनों ने सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। जहां अनुष्का ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी तो वहीं विराट सिग्नेचर का बंद गला रेशम शेरवानी पहने थे। विराट ने शेरवानी के साथ पश्मीना शॉल भी डाल रखा था। लाल रंग की बिंदी, सिंदूर और मोगरा के फूलों से सजी अनुष्का का लुक बहुत ही खूबसूरत लग रहा था। इस शाही रिसेप्शन पार्टी में जहीर खान, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह परिवार के साथ पहुंचे हैं।

बता दें कि विराट के शेरवानी में जो बटन लगा था वह सोने का था। उनकी शेरवानी में 18 कैरेट का गोल्ड का बटन लगा था। इसके साथ ही उन्होंने सिल्क का सफेद चूड़ीदार पायजामा पहना था। सब्यसाची ने बताया कि अनुष्का अपने रिसेप्शन में लाल रंग का ही परिधान पहनना चाहती थीं, इसलिए हमने उनके लिए यह बंगाली लुक वाली साड़ी चुनी। अनुष्का ने कान में अनकट डायमंड चोकर और झुमका पहना था। हालांकि इसी बात के चलते अनुष्का के खास दोस्त डिजाइनर मनीष मल्होत्रा काफी नाराज हैं। उनकी नाराजगी इस हद तक देखी गई कि उन्होंने अनुष्का को आधिकारिक तौर पर शादी की बधाई भी नहीं दी। 

अनुष्का विराट की वेडिंग ड्रेस को लेकर कहा जा रहा था कि मनीष को ही अनुष्का की रिसेप्शन ड्रेस का ऑर्डर मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार अनुष्का ने सब्यसाची का डिजाइन ड्रेस पहना। मनीष ने कई मौकों पर अनुष्का के लिए ड्रेस डिजाइन किए हैं। फिल्म "ऐ दिल है मुश्किल" में भी मनीष के डिजाइन कपड़े अनुष्का ने पहने थे। वहीं, अनुष्का ने भी कई शो में मनीष के कलेक्शन को रिप्रेजेंट किया है। 

अनुष्का ने मनीष के लहंगे पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर कहा था कि 17 किलो का लहंगा पहनना उनके लिए काफी मुश्किल था। यही वजह रही कि उन्होंने मनीष की जगह सब्यसाची को चुना। अनुष्का की इस पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने रिप्लाई किया था कि, "डियर तुम खूबसूरत और स्टनिंग दुल्हन लग रही थीं। और हां, शुक्रिया कि तुमने मेरे पैशन, प्यार और हार्ड वर्क को ध्यान में रखते हुए मुझे टैग नहीं किया।"

बता दें कि अनुष्का शर्मा की इस साड़ी की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि ऐसी ही एक साड़ी हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भी पहनी थी। दीपिका पादुकोण ने यह साड़ी हेमा मालिनी के बुक लॉन्च के मौके पर पहनी थीं।

इतना ही नहीं शादी के मौके पर भी अनुष्का शर्मा ने जैसे झुमके पहने थे वो भी दीपिका पादुकोण ने एक कार्यक्रम के दौरान पहना था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक अनुष्का, दीपिका की कॉपी क्यों कर रहीं हैं। 

Created On :   22 Dec 2017 6:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story