लॉकडाउन में जमकर खाना पका रहे हैं विवेक दहिया

Vivek Dahiya is cooking fiercely in lockdown
लॉकडाउन में जमकर खाना पका रहे हैं विवेक दहिया
लॉकडाउन में जमकर खाना पका रहे हैं विवेक दहिया
हाईलाइट
  • लॉकडाउन में जमकर खाना पका रहे हैं विवेक दहिया

मुंबई, (आईएएनएस)। देशभर में चल रहे लॉकडाउन में सभी अपने-अपने घरों में बंद हैं और इस बीच अपना पसंदीदा काम कर समय बिता रहे हैं। अभिनेता विवेक दहिया भी इन दिनों शेफ विवेक दहिया बन चुके हैं।

विवेक को खाना पकाना हमेशा से ही पसंद रहा है, लेकिन व्यस्त दिनचर्या और वक्त की कमी के चलते वह हाल के दिनों में रसोईघर में अपना ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए, लेकिन अब चूंकि लॉकडाउन के चलते वह पूरी तरह से अपने घर में हैं इसलिए खाना पकाने के अपने कौशल पर फिर से ध्यान दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर विवेक ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें खुद के लिए और उनकी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के लिए खूब सारी सब्जियों के साथ ग्लूटन फ्री हेल्दी पास्ता बनाते देखा गया। विवेक ने इस डिश को हैशटैगपास्ताएहिंद का नाम दिया।

उनके साझा किए गए इस पोस्ट पर प्रशंसकों के तमाम कमेंट्स आए हैं, जिनमें से किसी ने लिखा है शानदार, तो किसी ने लिखा है कि यह देखने में काफी स्वादिष्ट लग रहा है। कुछ ने तो उनसे इसकी रेसिपी तक शेयर करने को कहा।

हाल ही दिनों में विवेक ने कहा था कि उन्हें हमेशा किसी नए चीज की तलाश रहती है और हेल्दी पकवानों को वह अपने कुछ अलग अंदाज में पकाना पसंद करते हैं।

--आईएएएनएस

Created On :   29 March 2020 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story